फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं पराग पाटिल, जबकि सह-निर्माता निवेदिता कुमार हैं। इस भव्य प्रोजेक्ट को प्रस्तुत कर रहे हैं रत्नाकर कुमार और जितेंद्र गुलाटी। फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है और इसके गीतों को स्वर दिया है भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज गायकों इंदु सोनाली, प्रियंका सिंह, आलोक कुमार और सुगम सिंह ने। संगीतकार ओम झा ने फिल्म के गीतों और पृष्ठभूमि संगीत को आत्मा से जोड़ा है। फिल्म के स्टारकास्ट में माही श्रीवास्तव, अवधेश मिश्रा, विनीत विशाल, अनीता रावत, पुष्पेंद्र कुमार, सोनी राज, पूजा दुबे, श्वेता पांडे जैसे कई लोकप्रिय चेहरे शामिल हैं। शानदार एक्शन, आकर्षक कोरियोग्राफी और भव्य सेट्स से सजी यह फिल्म तकनीकी रूप से भी बेहद दमदार बनाई जा रही है। फिल्म कंगन माई के बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी। श्रद्धा, आस्था और मनोरंजन के संगम से भरी यह फिल्म दर्शकों को देवी माँ काली की शक्ति और महिमा से रूबरू कराएगी। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में यह फिल्म एक नया मील का पत्थर साबित होगी।
पटना (रजनीश के झा)। भोजपुरी सिनेमा की भव्यता और नई ऊँचाइयों को छूने वाली फिल्म "कंगन माई के" का फर्स्ट लुक आज जारी किया गया। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। देवी माँ काली की महिमा पर आधारित इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है, जिसमें आस्था, शक्ति और मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा। दर्शकों के बीच फिल्म का पहला लुक काफी सराहा जा रहा है और अब सभी को इसके टीज़र का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार ने फर्स्ट लुक लॉन्च के मौके पर कहा – “कंगन माई के सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि यह माँ काली की महिमा और उनके आशीर्वाद की कहानी है। इस फिल्म के माध्यम से हमने भक्ति और शक्ति को पर्दे पर जीवंत करने की कोशिश की है। मुझे विश्वास है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों में विशेष स्थान बनाएगी।”

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें