- गोपाष्टमी को बृजधाम की झलक दिखाई देगी, उमडेगा श्रद्धालुओं का सैलाब
गिरिराज जी के समक्ष छप्पन प्रकार से अधिक व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। इस भोग में पोषक तत्वों वाली खाद्य सामग्री शामिल की जाएगी। इनमें करीब एक दर्जन से अधिक प्रकार की विभिन्न प्रकार की मिठाईयों के अलावा इम्युनिटी को मजबूत करने वाली औषधीय सामग्री जैसे तुलसी, नारियल, अदरक, दही, पनीर, आंवला, पालक, मैथी, ड्राय फ्रूट, कद्दू की सब्जी आदि के पकवान शामिल किए गए है। वहीं श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रकार की शुगर फ्री मिठाई भी बनाई जा रही है। दीपोत्सव के पश्चात प्रति वर्ष कुबेरेश्वर धाम पर समिति के द्वारा भव्य आयोजन किया जाता है। इस मौके पर मंदिर परिसर में 56 प्रकार की सामग्री से गिरिराज गोवर्धन का प्रतिरूप तैयार किया जाएगा। इसके अलावा रंगोली आदि का निर्माण किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण को 56 या 108 तरह के पकवानों का भोग लगाया जाएगा। अन्नकुट महोत्सव सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर के में अन्नकूट के लिए विभिन्न प्रकार के पकवानों की झांकी सजाई जाएगी। अन्नकूट के दर्शन के साथ ही यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
56 प्रकार के मिष्ठान पकवान का भोग अर्पित किया जाएगा
56 प्रकार के मिष्ठान पकवान का भोग अर्पित किया जाएगा। इससे ही विभिन्न आकृतियां उकेरकर झांकी सजाई जाती है। इसलिए इसे अन्नकूट महोत्सव कहते हैं। अन्नकूट प्रसादी का बड़ा महत्व होता है क्योंकि इसमें कई प्रकार की सब्जियां अन्य प्रकार के भोग बनाए जाते है। उस प्रसाद का स्वाद ही अलग होता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें