सीहोर। नगर पालिका विकास के कीर्तिमान को रचते हुए शहर में अनेक विकास कार्य करने हेतु तत्पर है, विकास के साथ क्षेत्र का सौंदर्यकरण भी हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए शहरवासी हमारे साथ है। उक्त विचार शहर के वार्ड क्रमांक 20 में 30 लाख की सौगात देने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहे। सोमवार को शहर के वार्ड क्रमांक 20 के अंतर्गत 30 लाख रुपए के विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर की अध्यक्षता में भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर वार्ड की पार्षद सपना मालवीय ने बताया कि क्षेत्र में तीस लाख के विकास कार्य का भूमि पूजन किया गया है। जिसमें शौचालय, पेवर ब्लाक, प्रवेश द्वार और सीसी निर्माण कार्य शामिल है। कार्यक्रम के दौरान अर्जुन राठौर, दीलिप राठौर, कमलेश राठौर के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे। इस दौरान नपाध्यक्ष श्री राठौर ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि शहर को स्वच्छ रखे। स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। इसके लिए सार्वजनिक स्थलों, खाली प्लाटों और इधर-उधर कचरा ना फेंकें। कचरे को हमेशा पालिका द्वारा गाड़ियों या डस्टबिन में ही डालें। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम के सफाई कर्मचारी प्रतिदिन सफाई कार्य कर रहे हैं, लेकिन इसमें नागरिकों का सहयोग बहुत ही जरूरी है। जिस प्रकार हम अपने घर की सफाई का ध्यान रखते हैं, उसी प्रकार अपने आसपास के क्षेत्र की सफाई का भी ध्यान हमें रखना होगा। अगर कोई व्यक्ति इधर-उधर कचरा डालता है, तो उसे ऐसा करने से रोकें क्योंकि स्वच्छता के इस मिशन में सामाजिक भागीदारी एवं दबाव का होना आवश्यक है।
सोमवार, 13 अक्टूबर 2025
Home
मध्य प्रदेश
सीहोर : 30 लाख की नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने दी सौगात, क्षेत्रवासियों से कराया भूमि-पूजन
सीहोर : 30 लाख की नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने दी सौगात, क्षेत्रवासियों से कराया भूमि-पूजन
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें