- नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में मनाया दीपावली मिलन समारोह
परम्परानुसार इस वर्ष भी सुबह बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों के साथ नपाध्यक्ष श्री राठौर छावनी में पहुंचे और नगर के विकास के लिए सभी से सहयोग की कामना करते हुए दीपावली पर्व की बधाई दी। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि देश और प्रदेश की सरकार सभी के लिए कल्याणकारी योजनाएं चल रही है। हमें एक साथ मिलकर हमारे पर्व मनाने चाहिए। क्षेत्रवासियों ने भी नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर का स्वागत किया। दीपावली मिलन समारोह में प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, मुकेश मेवाड़ा, विजेन्द्र परमार, राजेश मांझी, संतोष शाकय, कमलेश राठौर, नरेन्द्र राजपूत, आशीष गहलोत, सत्यनारायण वारिया, कमलेश कुशवाहा, अर्जुन राठौर, मांगीलाल मालवीय, दीलिप राठौर, राहुल राय, लोकेन्द्र वर्मा आदि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें