फतेहपुर : रामलीला में प्रभु राम के चरण स्पर्श से अहिल्या का हुआ उद्धार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 अक्टूबर 2025

फतेहपुर : रामलीला में प्रभु राम के चरण स्पर्श से अहिल्या का हुआ उद्धार

  • सुल्तानपुर घोष की ऐतिहासिक रामलीला में अजूबा कानपुरी ने लूटी वाहवाही

Ramleela-fatehpur
फतेहपुर। खागा तहसील क्षेत्र के सुल्तानपुर घोष कस्बे में चल रही ऐतिहासिक रामलीला के तीसरे दिन अहिल्या उद्धार एवं जनक बाजार फुलवारी लीला का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के चरण स्पर्श से शिला रूपी अहिल्या का उद्धार होते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। अहिल्या की भूमिका निभा रहे अजूबा कानपुरी ने अपने उत्कृष्ट अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। दर्शकों ने उनके प्रदर्शन पर तालियों की गड़गड़ाहट से मंच गुंजायमान कर दिया। इसके बाद मंचित जनक बाजार फुलवारी लीला में माली के रूप में भी अजूबा कानपुरी का अभिनय बेहद सराहनीय रहा। लीला के दौरान दिखाया गया कि जब प्रभु श्रीराम छोटे भाई लक्ष्मण के साथ वन भ्रमण पर थे, तभी उनके चरण एक शिला से स्पर्श हुए और वह शिला अहिल्या के रूप में प्रकट होकर अपने श्राप से मुक्त हो गईं। इसके बाद दोनों भाई राजा जनक की फुलवारी पहुंचे, जहां माता सीता से प्रभु श्रीराम की पहली भेंट हुई। इस मनोहर दृश्य को देख दर्शक भावविभोर हो उठे। गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित यह प्रसंग मंच पर बड़े ही सुंदर और भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया। मंच पर अजूबा कानपुरी, राधिका और नेहा के शानदार अभिनय ने पूरी लीला को जीवंत बना दिया। वहीं सोमवार को धनुष भंग की लीला बाहरी कलाकारों द्वारा आयोजित हुई।

कोई टिप्पणी नहीं: