फतेहपुर : धान से लदा ट्रक वैगन आर पर पलटा, दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 अक्टूबर 2025

फतेहपुर : धान से लदा ट्रक वैगन आर पर पलटा, दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत

  • घटना में एक की हालत गंभीर, इलाज जारी 

Road-accident-fatehpur
फतेहपुर। जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। धान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक वैगन आर कार पर पलट गया, जिससे कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना पहुर गांव के पास विशनामऊ मोड़ पर हुई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान बिंदकी थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी पंकज गौतम पुत्र विजय बहादुर और धीरू पुत्र रामखेलावन पटवा के रूप में हुई है। बिंदकी थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी जसवंत सिकदार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सीओ बिंदकी प्रगति यादव, कल्याणपुर थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह और चौडगरा चौकी इंचार्ज चंदन सिंह मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से ट्रक को हटाकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है और मामले की प्रारंभिक जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: