मुंबई (अनिल बेदाग): उर्वशी रौतेला ने अपने शानदार अंदाज़ से फैशन की दुनिया में नया इतिहास लिखा। वह पहली भारतीय हैं जिन्होंने इंटरनेशनल रैंप पर एंजेल विंग्स पहनकर वॉक किया। उनका हर कदम आत्मविश्वास और शक्ति की मिसाल था। उर्वशी ने कहा, “एंजेल विंग्स मेरे लिए सपनों और स्त्री सशक्तिकरण का प्रतीक हैं।” कान्स से लेकर पेरिस तक, अब उर्वशी ने साबित कर दिया है। वह सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि भारत की ग्लोबल एंजेल हैं। उर्वशी ने कहा, “यह सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि भारतीय आत्मा और शक्ति की उड़ान है।” उन्होंने कहा, “पहली भारतीय एंजेल बनना मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है, यह हर उस भारतीय लड़की की जीत है जो बड़े सपने देखती है। यह पल भारत और उन सभी लड़कियों का है जो अपने सपनों की उड़ान पर भरोसा करती हैं।”
सोमवार, 13 अक्टूबर 2025
मुंबई : भारत की पहली एंजेल बनीं उर्वशी रौतेला
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें