सीहोर : मिशन माटी का दीप के तहत 5100 दीपों से जगमग होगा मनकामेश्वर महदेव मंदिर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 11 अक्टूबर 2025

सीहोर : मिशन माटी का दीप के तहत 5100 दीपों से जगमग होगा मनकामेश्वर महदेव मंदिर

  • प्रजापति समाज ने स्वदेशी अपनाओं के तहत मिट्टी के दीप की खरीदी की अपील की

Mission-mati-sehore
सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी दीपावली के पावन अवसर पर देश की मिट्टी के दीपों से पर्व मनाए जाने के लिए प्रजापति समाज के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आगामी 17 अक्टूबर को इस अभियान की शुरूआत की जाएगी। इसके अलावा शहर के एक दर्जन से अधिक मंदिरों में समाज के द्वारा 50-50 मिट्टी के दीपों को वितरण भी किया जाएगा। उक्त आयोजन स्वदेश अपनाओं के तहत किया जा रहा है। गत वर्ष 2018 से इस मिशन की शुरूआत प्रजापति समाज के अध्यक्ष विष्णु सम्राट प्रजापति और समाज के वरिष्ठजनों द्वारा की गई थी। इस मिशन से क्षेत्रवासियों के अलावा सभी समाज, संस्था और जनप्रतिनिधि जुडें है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मिशन माटी दीप के तहत दीपावली पर मिट्टी से बने दीपों का उपयोग और हिन्दुओं को जागृत करने के लिए प्रजापति समाज ने मनकामेश्वर मंदिर में 5100 दीपों को एक साथ प्रज्जवलित करेगा। आयोजन  रात्रि सात से 9 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए शहर के बस स्टैंड पर आयोजन समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया था। इस मौके पर समिति के द्वारा निर्णय लिया गया है कि समाज के द्वारा लगातार आठ सालों से मिशन माटी दीप अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व में कोरोना संक्रमण के दौरान सांकेतिक रूप से आयोजन किया गया था, लेकिन अब विगत कई सालों से आस्था और उत्साह के साथ अभियान चलाया जा रहा है। जिसका परिणाम दिखाई दे रहा है और इस मिशन से प्रभावित क्षेत्रवासी मिट्टी के दीप की खरीदी कर रहे है। आगामी 17 अक्टूबर को होने वाले  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा, विधायक सुदेश राय, समाजसेवी अखिलेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, राजकुमार गुप्ता के अलावा सभी क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और संस्था आदि मौजूद रहेंगे।


प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष विष्णु सम्राट प्रजापति ने बताया कि जिंदगी रोज आधुनिक होती है और रोज बदलती जाती है। यही वजह है कि हम अपनी कला, संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। अपनी संस्कृति और विरासत की उपेक्षा करना एक तरह की आधुनिकता बन गई है। आधुनिकता का असर दीपावली जैसे पर्वो पर भी पड़ा और वह रिवायतों से दूर होती जा रही है। यही वजह है कि मिट्टी के दीपों की जगह बिजली के बल्बों और मोमबत्तियों और चायना से निर्मित अन्य वस्तुओं ने ली है। इसे रोकने के लिए प्रजापति समाज की अनूठी पहल की जा रही है। इस पहल के तहत शहर के तहसील चौराहा स्थित प्राचीन मनकमेश्वर महादेव मंदिर में 5100 मिट्टी के दीपों से प्रज्जवलित किया जाएगा। कार्यक्रम मिशन माटी दीप के आयोजन में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप सम्राट प्रजापति, विवेक श्रीवास्तव, मनोज दीक्षित मामा, अनिल प्रजापति, धर्मेन्द्र माहेश्वरी, रंजीत राठौर, ब्रजेश राठौर, आयुष गुप्ता, रमेश उस्ताद, लक्ष्मीनारायण, कमल प्रजापति, प्रकाश, सुनील, प्रेम, दीपक, विजय, मदन, राजकुमार, तुलसी और गणेश प्रजापति आदि शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: