मुंबई : 120 बहादुर का ट्रेलर बना देशभक्ति का सिनेमाई महाकाव्य - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 6 नवंबर 2025

मुंबई : 120 बहादुर का ट्रेलर बना देशभक्ति का सिनेमाई महाकाव्य

120-bahadur
मुंबई (अनिल बेदाग): एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 120 बहादुर का शानदार ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत महानायक अमिताभ बच्चन की गूंजती आवाज़ से होती है, जो इसे भावनात्मक गहराई और देशभक्ति से भर देती है। रेज़ांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित यह फिल्म उन 120 भारतीय सैनिकों की अमर गाथा बयां करती है, जिन्होंने 3000 दुश्मनों के सामने अंतिम सांस तक देश की रक्षा की। रॉकिंग स्टार यश ने ट्रेलर लॉन्च करते हुए इसे “वीरों को समर्पित सिनेमा” कहा। फिल्म में राशि खन्ना, विवान भटेना, स्पर्श वालिया, अजिंक्य देव और एजाज़ खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्देशक रज़नीश ‘रेज़ी’ घई ने इसे भव्य विज़ुअल्स, जोश भरे संगीत और गहन भावनाओं से सजाया है। 120 बहादुर 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में देशभक्ति की ज्वाला जगाने आ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: