पटना : भोजपुरी गाना “सटावा जनी राइफल करेजवा पर” रिलीज होते ही वायरल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 29 नवंबर 2025

पटना : भोजपुरी गाना “सटावा जनी राइफल करेजवा पर” रिलीज होते ही वायरल

Bhojpuri-song-release
पटना (रजनीश के झा)। भोजपुरी संगीत जगत में एक बार फिर धमाका करते हुए रितु रमन फिल्म प्रोडक्शन  ने अपना नया गाना “सटावा जनी राइफल करेजवा पर” रिलीज कर दिया है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गया है। गाने में अभिनेता अंशुमान सिंह राजपूत और खूबसूरत अदाकारा सपना चौहान की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। दोनों कलाकारों की भाव-भंगिमाएँ, एक्सप्रेशन और रोमांटिक अंदाज़ ने गाने को शुरुआत से ही विशेष पहचान दिलाई है। गाने के निर्माता सी.बी. रमन ने बताया कि भोजपुरी संगीत उद्योग में गुणवत्तापूर्ण कंटेंट की बढ़ती माँग को देखते हुए यह प्रोजेक्ट एक बड़ा प्रयास है। प्रोडक्शन टीम में कृष्णा मुरारी रमन और मनोरमा रमन का क्रिएटिव मार्गदर्शन भी गाने को अलग पहचान देता है। इस पूरे प्रोजेक्ट में राजकुमार सर का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए उन्हें विशेष धन्यवाद दिया गया है।गाने में अंशुमान सिंह और सपना चौहान का अभिनय शानदार है। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने गाने में रोमांस और मनोरंजन का बेहतरीन संतुलन स्थापित किया है।


अंशुमान सिंह ने कहा कि यह गाना उनके दिल के बेहद करीब है और इसकी शूटिंग के दौरान उन्होंने हर एक फ्रेम में अपनी पूरी ऊर्जा और सच्चाई के साथ अभिनय किया है। उन्होंने बताया कि “सटावा जनी राइफल करेजवा पर” एक एंटरटेनिंग और रोमांटिक फील लिए हुए गाना है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सपना चौहान के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों का मिल रहा प्यार उनके लिए प्रेरणा है।अंशुमान सिंह ने सभी फैन्स से अपील की कि वे गाने को अधिक से अधिक देखें, शेयर करें और अपना प्यार ऐसे ही बनाए रखें। आपको बता दें कि  गाने को अपनी सुमधुर आवाज़ दी है लोकप्रिय गायकों साजन बाबू और पूनीता प्रिया ने। लिखित शब्दों में जज़्बात और मस्ती का मेल देखने को मिलता है, जिसके पीछे रचनाकार धीरज दीवाना का बेहतरीन लेखन है। संगीत को आकर्षक और आधुनिक अंदाज़ में सजाया है ट्यून है ने, जिससे गाना युवाओं के बीच तुरंत हिट हो गया है। गाने में ध्वनि की गुणवत्ता और वोकल्स को बेहद खूबसूरती से परिष्कृत किया गया। वहीं, वीडियो का निर्देशन राहुल झा और जीतेन्द्र जीटू जिट्ज़ ने मिलकर किया है। एडिटिंग और विजुअल इफेक्ट्स को बारीकी से सँवारा है पंकज सॉ ने, जबकि DI का उत्कृष्ट कार्य रोहित सिंह द्वारा किया गया है। इसके पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: