बैंगलोर : इंडो एशियन मैनेजमेंट कॉलेज में एमबीए कोर्स में नामांकन चालू, प्रवेश की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 29 नवंबर 2025

बैंगलोर : इंडो एशियन मैनेजमेंट कॉलेज में एमबीए कोर्स में नामांकन चालू, प्रवेश की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर

  • बेहतर पाठ्यक्रम के साथ बेहतर  प्लेसमेंट पर फोकस 

Mba-addmission-bangluru
बेंगलुरु, संवाददाता,  29 नवम्बर। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शुमार बैंगलोर विश्वविद्यालय (नॉर्थ) से संबद्ध, बैंगलोर के कल्याण नगर में अवस्थित इंडो एशियन एकाडमी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज कॉलेज में द्विवर्षीय मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन ( एमबीए)  कोर्स में चालू सत्र (2025-27) के लिए नामांकन प्रक्रिया चालू है। कोई भी छात्र जिन्होंने किसी भी संकाय में न्यूनतम पचास प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक परीक्षा पास की है,  वे इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए पात्र हैंI इंडो एशियन एकाडमी के चेयरमैन प्रोफेसर टी. ई. नायडू ने बताया कि कॉलेज का शैक्षणिक वातावरण छात्र-  छात्राओं के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और बेहतर पाठ्यक्रम के साथ ही पेशेवर कंपनियों के साथ सामंजस्य कर भावी प्रबंधकों को तदनुरुप तैयार किया जाता है ताकि कोर्स समाप्ति पर उन्हें बेहतर प्लेसमेंट मिल सके।


Mba-addmission-bangluru
एमबीए के नियमित पाठ्यक्रम के साथ ही छात्रों को दो विशेष सर्टिफिकेट कोर्स निशुल्क कराया जाता है, जो उनके लिए काफी लाभकारी होते हैं।  प्रोफेसर नायडू ने कहा कि इंडो एशियन एकाडमी में देश विदेश के विभिन्न भागों से छात्र पढ़ने आते हैं, इसलिए बेहतर हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध है परन्तु छात्र अपनी स्वेच्छा से हॉस्टल या आस-पास उपलब्ध अच्छे पीजी में रह सकते हैं। श्री नायडू ने कहा कि अभिभावकों और छात्रों की सहूलियत के लिए कॉलेज की फीस अन्य कॉलेजों की तुलना में कम रखा गया है ताकि सभी वर्गों के विधार्थी पेशेगत उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त कर सकें और आगे चलकर बेहतर प्रबंधक व नेतृत्वकर्ता की जिम्मेदारी निभा सकें। उन्होने एमबीए कोर्स में एडमिशन लेने वाले सभी छात्र छात्राओं को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: