महाविद्यालय के प्राचार्य Prof. (Dr.) Sandeep Tiwari ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डीसीई दरभंगा के छात्र हमेशा से अपनी प्रतिबद्धता, ज्ञान और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। यह सफलताएँ छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं संस्थान की गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज केवल तकनीकी ज्ञान ही नहीं, बल्कि नेतृत्व कौशल, नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देता है, जिससे छात्र उद्योग जगत में सहज रूप से अपनी पहचान बना पाते हैं। उन्होंने सभी चयनित छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में और भी अधिक कंपनियों के सहयोग की उम्मीद जताई। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज Maruti Nandan Mishra ने कहा कि T&P Cell का मुख्य उद्देश्य छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी बनाना है, जिसके लिए मॉक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन, टेक्निकल वर्कशॉप, विशेषज्ञ व्याख्यान और इंटर्नशिप जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि आगामी वर्षों में और अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों को कैंपस ड्राइव में शामिल करने की योजना तैयार है, जिससे छात्रों को उच्च पैकेज और व्यापक अवसर प्राप्त होंगे। मीडिया सेल इंचार्ज Assistant Professor Mr. Vinayak Jha ने कहा कि यह प्लेसमेंट उपलब्धि न केवल चयनित छात्रों के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि पूरे महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।
दरभंगा (रजनीश के झा)। कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, दरभंगा (विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार) सत्र 2022–2026 के कई प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने प्रतिष्ठित कंपनियों—Ecospace Infra Pvt. Ltd. (3 LPA) और Rinex Technologies Pvt. Ltd. (5 LPA) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चयन प्राप्त किया है। यह उपलब्धि न केवल छात्रों की कड़ी मेहनत और तकनीकी दक्षता का परिणाम है, बल्कि महाविद्यालय द्वारा प्रदान किए जा रहे उच्च स्तरीय शिक्षा वातावरण, अनुभवी संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल की निरंतर सक्रियता का भी प्रमाण है। Ecospace Infra Pvt. Ltd. में CE शाखा के विद्यार्थियों—हरिओम प्रकाश, सरोज कुमार, दिलखुश कुमार यादव, मंजीत कुमार गुप्ता, Arti कुमारी, सलोनी जायसवाल, स्वेता रानी, संतोष कुमार, अविनाश कुमार, रवि रंजन कुमार और अभिषेक कुमार—का चयन संस्थान के लिए गर्व का विषय है। इसके साथ ही Rinex Technologies Pvt. Ltd. में CSE, ME एवं EEE शाखाओं के छात्रों—अंकित कुमार, मानस, अमन कुमार, पियूष कुमार, स्तुति कुमारी और आयुष राज—का 5 LPA पर चयन डीसीई दरभंगा की तकनीकी उत्कृष्टता और प्रशिक्षण गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें