विदिशा : विश्व मधुमेह दिवस पर लायंस क्लब द्वारा भव्य स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 नवंबर 2025

विदिशा : विश्व मधुमेह दिवस पर लायंस क्लब द्वारा भव्य स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

Health-camp-vidisha
विदिशा, विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर लायंस क्लब विदिशा सनराइज द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित यूनिकिल पेस्टीसाइड परिसर में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। लायन शोभित भार्गव ने जानकारी दी कि माननीय पूर्व विधायक श्री शशांक भार्गव जी के यूनिकिल पेस्टीसाइड परिसर में आयोजित इस बृहद स्वास्थ्य शिविर में लगभग 150 लोगों ने निःशुल्क नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण एवं रक्त शर्करा जाँच जैसी सेवाओं का लाभ उठाया। लायन राजेंद्र खेड़ा जी ने बताया कि शिविर में संतोष नामदेव जी ने अपना सहयोग दिया एवं सभी उपस्थित जनों की रक्त शर्करा की जाँच की । जाँच के दौरान दो लोगों की रक्त शर्करा सामान्य से अधिक पाई गई, जिनका निःशुल्क उपचार लायंस क्लब द्वारा करवाया जाएगा। शेष सभी प्रतिभागियों की रिपोर्ट सामान्य आई।


लायन अमोल अग्रवाल ने बताया कि सीनियर दंत चिकित्सक लायन डॉ. प्रीति कौर (सिंग डेंटल क्लिनिक) एवं डॉ. अपूर्वा यादव (अविष्का डेंटल क्लिनिक) द्वारा सभी मरीजों का निःशुल्क दंत परीक्षण किया गया तथा उचित परामर्श प्रदान किया गया। सभी मरीजों को निःशुल्क टूथब्रश एवं टूथपेस्ट वितरित किए गए। जिन मरीजों के दांतों में गंभीर संक्रमण पाया गया, उनका उपचार यूनिकिल पेस्टीसाइड के डायरेक्टर सौरभ भार्गव द्वारा निःशुल्क करवाया जाएगा। लायन प्रीति अग्रवाल ने बताया कि नेत्र परीक्षण ASG हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम — डॉ. रूपाली जैन, मोहित जैन एवं अन्य सहयोगियों द्वारा किया गया। जिन मरीजों में नेत्र संक्रमण, जलन या अन्य समस्याएँ पाई गईं, उनको निःशुल्क दवाइयाँ एवं उपचार सौरभ भार्गव जी द्वारा उपलब्ध कराया गया। साथ ही जिनकी दृष्टि कमजोर पाई गई, उनका चश्मा भी क्लब की ओर से निःशुल्क बनवाया जाएगा। क्लब द्वारा सभी डॉक्टर्स एवं उनकी टीम का उपटना पहनाकर सम्मान किया गया। समाजसेवी पूनम भार्गव जी द्वारा भी उपस्थित सभी डॉक्टर्स एवं सहयोगियों को सम्मानित कर उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर सनराइज क्लब अध्यक्ष लायन शालिनी भार्गव, शोभित भार्गव, अमोल अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, सौरभ भार्गव, महक भार्गव एवं राजेंद्र खेड़ा सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे तथा शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: