सीहोर : डीसीए सीहोर ने भोपाल वेटर्न को आठ विकेट से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 नवंबर 2025

सीहोर : डीसीए सीहोर ने भोपाल वेटर्न को आठ विकेट से हराया

  • आज से खेली जाएगी बीएसआई मैदान पर कृष्णा ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता

Sehore-cricket
सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर शनिवार से कृष्णा ट्राफी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में शहर की चार टीमों को शामिल किया गया है। वहीं शुक्रवार को एक मैत्री मैच का आयोजन डीसीए सीहोर ने भोपाल वेटर्न को आठ विकेट से हराया। इस मैच में डीसीए की ओर से हितेश केसरिया ने 61 गेंद पर 76 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी, मनोज दीक्षित मामा आदि ने डीसीए के कप्तान वीरु वर्मा सहित टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। शुक्रवार को पहले बल्लेबाजी करने उतरी भोपाल वेटर्न टीम ने 127 रन बनाए थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीहोर डीसीए की टीम ने दो विकेट खोकर 18.2 ओवर में विजय लक्ष्य हासिल किया। इस मैच में डीसीए की ओर से हितेश केसरिया ने 61 गेंद पर 76 रन, संजय ने 13 गेंद पर 15 रन, रविन्द्र यादव ने 11 रन, कमलेश पारोचे ने सात रन और आदि ने नौ रन की पारी खेली। मैच के अंत में डीसीए सीहोर के कप्तान वीरु वर्मा सहित पूरी टीम को जीत की बधाई दी।


आज से आरंभ होगी कृष्णा ट्राफी

डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शनिवार से शहर के बीएसआई मैदान पर कृष्णा ट्राफी का आयोजन किया जाएगा। 35-35 ओवर की इस प्रतियोगिता में शहर की चार दिग्गज टीमों को शामिल किया गया है। जिसमें कृष्णा ब्लास्टर, काका लायंस, क्रिसेंट वारियर्स और साइबेरियन पैंथर शामिल है। प्रतियोगिता की सफलता को लेकर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय ने बधाई दी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: