सीहोर : कुबेरेश्वरधाम पर हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 नवंबर 2025

सीहोर : कुबेरेश्वरधाम पर हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Kubereshwar-dham-sehore
सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ प्रसिद्ध कुबेरेश्वरधाम पर आने वाले श्रद्धालुओं को यहां पर जारी नियमित रूप से भंडारे में भोजन प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इस मौके पर विठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा सहित अन्य ने भोजन प्रसादी का वितरण किया। पंडित श्री मिश्रा ने बताया कि देवघर में ज्योर्तिलिंग में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन किया जा रहा है, वहां पर भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु कथा का श्रवण कर रहे है और उनके निर्देश पर यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क रूप से रुद्राक्ष वितरण और भोजन प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। रविवार को भी 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को सुबह मावे की बर्फी का भोग लगाकर भोजन के साथ प्रसादी का वितरण किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं: