सीहोर : अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज की कार्यकारिणी के स्वागत सम्मान समारोह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 नवंबर 2025

सीहोर : अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज की कार्यकारिणी के स्वागत सम्मान समारोह

  • युवाओं को देश और समाज के विकास के लिए आगे आना चाहिए : नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह पटेल
  • हजारों की संख्या में शामिल हुए चंद्रवंशी खाती समाज के लोग

Khanti-samaj-sehore
सीहोर। युवाओं को देश और समाज के विकास के लिए आगे आना चाहिए। वे नई ऊर्जा और विचारों के साथ समाज को बेहतर बना सकते हैं। युवाओं को सही शिक्षा और मार्गदर्शन मिलना चाहिए ताकि वे अपना भविष्य बना सकें और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकें। शिक्षा और अवसरों की कमी को दूर करना भी महत्वपूर्ण है। उक्त विचार रविवार को शहर के बस स्टैंड स्थित गीता मानस भवन में अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान समारोह एवं प्रस्तावित छात्रावास निर्माण भूमिपूजन पर विशेष बैठक के दौरान नव नियुक्त खाती समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह पटेल ने कहे। रविवार को बड़ी संख्या में पदाधिकारियों का सम्मान कार्यक्रम के दौरान  खाती समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉ. पटेल ने कहाकि युवा समाज के नए विचारों, ऊर्जा, और जोश को लेकर आते हैं। उन्हें सही मार्गदर्शन दिया जाए तो वे समाज को सुधारने के लिए अद्भुत शक्ति हो सकते हैं। युवा समाज के मुद्दों पर ध्यान देते हैं और नए और सकारात्मक विकल्पों को खोजते हैं। उनके सोचने का तरीका और उनकी प्रेरणा समाज में परिवर्तन ला सकती है और समाज को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।


रविवार को आयोजित स्वागत सम्मान कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर देथलिया, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, श्रीमती विध्या राजा, पवन चौधरी, नन्नूलाल कासन्या, युवराज पटेल, गौरीशंकर पटेल, ममता चंद्र, मदनलाल इटावदिया प्रेमसिंह चैयरमेन, धरमसिंह आर्य, डा. ओपी वर्मा, महेश जलोदिया, महेशा वर्मा, मोहन सिंह, घासीराम पटेल, जगदीश पटेल, देवकरण सोनानिया, राधेश्याम, कैलास चौधरी सुरजनारायण जलोदिया, मंगल सिंह ठाकुर, रमेश पटेल, लीलाकिशन खाती, रमेश मुकाती, धरम सिंह पटेल, गजराज चंद्रवंशी, नन्नुलाल कासन्या, अर्जुन पटेल,  करण सिंह, पूजा विकास ठाकुर, विष्णु जलोदिया, अनार सिंह चौहान, मलखान सिंह, मनोहर लाल पटेल, प्रवेश वमा, रामचंदर वर्मा, संजय पटेल, राकेश पटेल, मुकेश भेंडी, हरिसिंह, सुधीर पटेल, रामचंदर वर्मा, प्रहलाद सिंह, अनिल पटेल, महेश, शंकर पटेल, विष्णु वर्मा, अर्जुन वर्मा, सतीश सोनानिया, संदीप पटेल, अरविंद,  नरेंद्र वर्मा, राकेश, संतोष वर्मा, मि_ु लाल मुकाती, संतोष वर्मा, राजेंद्र चौधरी, कैलास राज, ओमप्रकाश वर्मा, रुपेश पटेल, जमुना प्रसाद चंद्रवंशी, रमेश वर्मा आदि को आमंत्रित किया गया था। भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से युवा और पदाधिकारी हजारों की संख्या में शामिल हुए। 

कोई टिप्पणी नहीं: