मुंबई (अनिल बेदाग): सोशल कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो लिमिटेड अपना बहुप्रतीक्षित प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 3 दिसंबर 2025 को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी द्वारा जारी विवरण के अनुसार एंकर इन्वेस्टर बिडिंग 2 दिसंबर को होगी, जबकि बिड/ऑफ़र क्लोजिंग तिथि 5 दिसंबर 2025 निर्धारित है। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹105 से ₹111 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। निवेशकों को कम से कम 135 इक्विटी शेयरों के लॉट में आवेदन करना होगा और इसके बाद 135 के गुणकों में अतिरिक्त आवेदन किए जा सकेंगे। कुल ₹42,500 मिलियन का पब्लिक इश्यू भारतीय पूंजी बाज़ार में ई-कॉमर्स सेक्टर की सबसे चर्चित लिस्टिंग के रूप में देखा जा रहा है। मार्केट विश्लेषकों के अनुसार, प्राइस बैंड व ऑफर साइज से संकेत मिलता है कि कंपनी संस्थागत निवेशकों की मजबूत भागीदारी और दीर्घकालिक पूंजी विस्तार पर फोकस कर रही है।
शनिवार, 29 नवंबर 2025
मुंबई : मीशो के आईपीओ से मार्केट में नई हलचल
Tags
# देश
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें