मुंबई : 670 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ओएफ एस के साथ 'एक्वस' करेगी मार्केट डेब्यू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 29 नवंबर 2025

मुंबई : 670 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ओएफ एस के साथ 'एक्वस' करेगी मार्केट डेब्यू

Aeques-ipo-debut
मुंबई (अनिल बेदाग) :  एक्वस लिमिटेड (कंपनी) अपनी इक्विटी शेयरों की प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश ( आईपीओ ) के लिए बोली/ऑफ़र बुधवार, 03 दिसंबर 2025 से खोलने जा रही है। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹118 से ₹124 प्रति इक्विटी शेयर निर्धारित किया है। निवेशक कम से कम 120 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 120 के गुणक में अतिरिक्त आवेदन किया जा सकेगा। इस आईपीओ में ₹10 फेस वैल्यू वाले शेयर शामिल हैं, जिसमे  ₹ 6,700 मिलियन (₹ 670 करोड़) के नए इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू 2,03,07,393 इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल शामिल है। एंकर इन्वेस्टर बोली/ऑफ़र अवधि मंगलवार, 02 दिसंबर 2025 को होगी। वहीं बिड/ऑफ़र अवधि बुधवार, 03 दिसंबर 2025 से शुरू होकर शुक्रवार, 05 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी। इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग बीएसई  और एनएसई पर प्रस्तावित है, जिसमें एनएसई को डिज़िग्नेटेड स्टॉक एक्सचेंज के रूप में चुना गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: