- हम बिहार छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं और 3 साल में जितनी मेहनत की है अब दोगुनी मेहनत करेंगे
- वादे के अनुसार अगले 6 महीने में स्वरोजगार के लिए 2 लाख रुपए भी देना चाहिए
प्रशांत किशोर ने साथ ही बिहार सरकार द्वारा चुनाव के दौरान स्वरोजगार के लिए रुपये बांटे जाने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिहार ही नहीं, देश के इतिहास में पहली बार राज्य सरकार ने जनता के करीब 40 हजार करोड़ रुपया खर्च करने का बड़ा वादा किया है। लोगों ने इसके लिए ही उन्हें वोट दिया है। हर विधानसभा में 60-62 हजार महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 10-10 हजार रुपया दिया गया। पूरा सरकारी तंत्र लगाया गया और बताया गया कि सरकार जीती तो आगे 2 लाख रुपया भी मिलेगा। जीविका दीदियों, ममता-आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा 29 हजार करोड़ रुपया बांटा गया है। अब सरकार से आग्रह है कि जिन डेढ़ करोड़ महिलाओं को 2 लाख देना है उन्हें अगले 6 महीने में दे दीजिए, नहीं तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि आपने उन्हें योजना के तहत नहीं बल्कि वोट खरीदने के लिए पैसा दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने अगर वोट नहीं खरीदा है तो वो छह महीने में इन्हें 2-2 लाख रुपये दे दें। हमने कहा था और उन्हें 25 से ज्यादा सीटें नहीं आनी थी लेकिन पैसा बांटकर वोट खरीदा गया है। अब अगले छह महीना में इन्हें रुपया दीजिए नहीं तो हम 9121691216 नंबर जारी कर रहे हैं। जिन लोगों को अगले 6 महीना में यह 2 लाख रुपया नहीं मिलता है, वो कॉल कर बताइए। हम आपलोगों के साथ सरकारी ऑफ़िसों में चलेंगे। आपकी लड़ाई जारी रखेंगे। इस दौरान प्रेस कांफ्रेंस में जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, वरिष्ठ नेता व कुम्हरार से उम्मीदवार रहे प्रो केसी सिन्हा, वरिष्ठ वकील व मांझी से उम्मीदवार रहे वाईवी गिरी, विधान पार्षद अफाक आलम, प्रदेश महासचिव किशोर कुमार, वरिष्ठ नेता सुभाष सिंह कुशवाहा, रामबली सिंह चंद्रवंशी, विनीता मिश्रा और प्रदेश मीडिया प्रभारी ओबैदुर रहमान समेत कई नेता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें