सीहोर : खिलाड़ी बच्चों के लिए बनाएंगे स्विमिंग पूल, हेल्थ कंपलेक्स, इनडोर स्टेडियम : विधायक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 नवंबर 2025

सीहोर : खिलाड़ी बच्चों के लिए बनाएंगे स्विमिंग पूल, हेल्थ कंपलेक्स, इनडोर स्टेडियम : विधायक

  • महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

Sehore-mla
सीहोर। खिलाड़ी बच्चों के लिए हम जल्दी ही सीहोर में स्विमिंग पूल, स्पोर्ट हेल्थ क्लब और इनडोर स्टेडियम बनाएंगे। खेलों से शारीरिक  मानसिक विकास तीव्र गति से होता है पढ़ना भी है खेलना भी है और आगे भी बढ़ना है उक्त बात शुक्रवार को एकीकृत शाला शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुदेश राय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डॉक्टर मोहन यादव के मार्गदर्शन में देश-विदेश और सीहोर तरक्की की ओर अग्रसर हो रहा है। अपना सीहोर भी मेट्रोपॉलिटन सिटी बनने जा रहा है। विधायक सुदेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने के लिए शिक्षा और चिकित्सा पर विशेष ध्यान दे रहे हैं उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए अनेक योजनाएं सरकार के द्वारा चलाई जा रही है सुकन्या, लाडली लक्ष्मी, गांव की बेटी आप ही   है खूब पढ़ना है खेलना है और आगे बढ़ना है।


कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता, भाजपा सीहोर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, पार्षद प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। अतिथियों ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं के द्वारा माता सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया  महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रूपश्री नागेश के द्वारा स्वागत बंधन अभिनंदन भाषण दिया गया। अतिथियों का वरिष्ठ व्याख्याता वर्षा राठौर,शिक्षक सीमा जैन अर्चना शर्मा, सुनीता मालवीय, जितेंद्र सेन के द्वारा फूल माला पहना कर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। अतिथियों ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र सम्मान पत्र शील्ड मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर, सांसद खेल महोत्सव के नगर प्रभारी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिक्षिक सीमा जैन, अर्चना शर्मा, सुनीता मालवीय, सुनीता राठौर, अरुशेंद्र शर्मा, ज्योति बड़ेरिया, रिचा गुप्ता, सीमा सिंह, ममता समाधिया, पूनम पाठक, रेणु सोलंकी, रीना जैन, राखी नामदेव, प्रेमलता धोड़ेसवर, पियूष बैरागी, विशाल कौशल, नीलम सक्सेना अर्चना उरवे सहित विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षक माधव यादव के द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: