.jpeg)
सीहोर, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय में 4 एमपी बटालियन एनसीसी के आदेश के परिपालन में 77 वें एनसीसी दिवस के उपलक्ष में विभिन्न गतिविधियां कर एनसीसी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया । कैडेट्स ने किया वृक्षारोपण एनसीसी दिवस के अवसर पर कैडेट्स ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रोहिताश कुमार शर्मा द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया साथ ही प्राचार्य डॉ शर्मा ने कैडेट्स को अपने संबोधन में वृक्षारोपण का महत्व,पर्यावरण संरक्षण, एनसीसी में अनुशासन और कैडेट्स के दायित्वों के विषय में समझाया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स द्वारा महाविद्यालय परिसर में गुलाब गुलमोहर,पीपल ,गुड़हल आदि के पौधे रोपे गए साथ ही सभी कैडेट्स द्वारा उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के उप प्राचार्य, गणित विभागाध्यक्ष डॉक्टर उदय डोलस एवं विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र ,4 एमपी बटालियन से आए इंस्ट्रक्टर हवलदार भूपेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे डॉक्टर उदय डोलस ने कैडेट्स को अपने सम्बोधन में कहा की हमें प्रकृति के प्रति भी उतना ही सजग रहना चाहिए जितना कि हम अपने घर और परिवार के प्रति सजग रहते हैं। उन्होंने कहा वृक्ष लगाना बड़ी बात नहीं है, बड़ी बात है वृक्षों का जिम्मेदारी पूर्वक पालन पोषण करना। स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम चलाया एनसीसी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के कैडेट्स ने स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया, जिसमें महाविद्यालय परिसर में स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा व आसपास की साफ सफाई की गई।
पोस्टर मेकिंग व सेना में चयनित कैडेट्स का सम्मान भी हुआ
इसी अवसर पर महाविद्यालय के कैडेट्स द्वारा एनसीसी दिवस पर आधारित सुंदर पोस्टर बनाए गए साथ ही महाविद्यालय की एनसीसी यूनिट से भारतीय सेना में अग्नि वीर के रूप में चयनित सीपीएल सत्यम कुमार चौहान तथा कैडेट अनुराग बागवान का स्वागत व सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ रोहिताश्व कुमार शर्मा के मार्गदर्शन एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉक्टर कमलेश अहिरवार व सहयोगी एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉक्टर सतीश शर्मा के संयोजन में 60 एनसीसी कैडेट द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चला कर एनसीसी दिवस के रूप में मनाया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनियर अंडर ऑफिसर जयश्री यादव, अंडर ऑफिसर मनीष, कशिश, अलका मेवाड़ा ,उमेश मालवीय एवं अन्य एनसीसी कैडेट्स का सक्रिय योगदान रहा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें