मुंबई : सिद्धांत कपूर का “ह्यूमन कोकेन” में डार्क क्रॉसड्रेसर अवतार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 18 नवंबर 2025

मुंबई : सिद्धांत कपूर का “ह्यूमन कोकेन” में डार्क क्रॉसड्रेसर अवतार

Siddhant-kapoor
मुंबई (अनिल बेदाग): अभिनेता सिद्धांत कपूर अपनी आगामी फिल्म ह्यूमन कोकेन में एक ऐसे किरदार को जीवंत कर रहे हैं जो बॉलीवुड में कम ही देखने को मिलता है। इस मनोवैज्ञानिक ड्रामा में सिद्धांत एक डार्क क्रॉसड्रेसिंग किरदार निभा रहे हैं, जिसके लिए उन्हें रोज़ाना दो घंटे का मेकअप और मानसिक तैयारी करनी पड़ी। यूके में शूट हुई यह फिल्म पहचान, जुनून और अस्तित्व की उलझनों को पर्दे पर लाने का प्रयास करती है। सिद्धांत का मानना है, “यह किरदार मेरे करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण और भावनात्मक सफर है।” शूटआउट एट वडाला और हसीना पारकर जैसी फिल्मों के बाद यह भूमिका उनके अभिनय की नई परिभाषा साबित हो सकती है। शुरुआती चर्चा से साफ है कि ह्यूमन कोकेन हिंदी सिनेमा में अंधेरे और अनकहे पहलुओं की खोज के नए द्वार खोल सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: