मधुबनी : महिला एवं बाल सुरक्षा पर एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 नवंबर 2025

मधुबनी : महिला एवं बाल सुरक्षा पर एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  • पॉक्सो, दहेज प्रतिषेध व घरेलू हिंसा कानून पर छात्रों को दी गई विस्तृत जानकारी
  • बाल विकास निगम, बिहार द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए सुरक्षा एवं अधिकार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Women-child-awareness-seminar
मधुबनी (रजनीश के झा)। महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा, उनके अधिकारों एवं संरक्षण से जुड़ी विभिन्न कानूनी प्रावधानों, सरकारी योजनाओं तथा हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी आम जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज बाल विकास निगम, बिहार द्वारा रीजनल सेकेंडरी स्कूल में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों एवं अतिथियों द्वारा पॉक्सो एक्ट (बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम), दहेज प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना सहित महिलाओं एवं बच्चियों से जुड़ी सुरक्षा नीतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098 तथा महिला हेल्पलाइन – 181 जैसी महत्त्वपूर्ण सेवाओं की उपयोगिता एवं कार्यप्रणाली के बारे में भी विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी गई।


विशेषज्ञों ने बच्चों को विभिन्न कानूनी उपायों, उपलब्ध सहायता सेवाओं तथा शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे स्वयं को सुरक्षित रखते हुए उचित कदम उठा सकें। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में प्रश्नोत्तरी एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान जिला मिशन समन्वयक अंजनी कुमार झा, अधिवक्ता रेणु कुमारी तथा लैंगिक विशेषज्ञ शिवराम मेहरा ने बच्चों के प्रश्नों का बड़े ही रोचक, सरल और प्रभावी तरीके से उत्तर देकर उन्हें संतुष्ट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राम श्रृंगार पांडे, निदेशक, रीजनल सेकेंडरी स्कूल, मनोज कुमार, प्रिंसिपल, अजय कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर, पारस कुमार, लेखा सहायक आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं युवा उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: