सऊदी अरब में बस-तेल टैंकर की भीषण टक्कर, 42 भारतीय उमरा यात्रियों की जलकर मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 17 नवंबर 2025

सऊदी अरब में बस-तेल टैंकर की भीषण टक्कर, 42 भारतीय उमरा यात्रियों की जलकर मौत

tanker-blast-uae
सऊदी अरब में सोमवार तड़के एक बेहद दर्दनाक दुर्घटना हुई, जिसमें कम से कम 42 भारतीय उमरा यात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है. बस मक्का से मदीना जा रही थी, तभी उसकी टक्कर एक डीजल टैंकर से हो गई. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हादसा भारतीय समयानुसार लगभग 1.30 बजे तड़के हुआ. टक्कर के बाद बस में अचानक भीषण आग लग गई, उस समय अधिकांश यात्री सो रहे थे. शुरुआती जानकारी से संकेत मिला है कि मृतकों में ज्यादातर हैदराबाद के हैं, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं. रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि 40 से ज्यादा लोग मौके पर ही जलकर मर गए, हालांकि आधिकारिक आंकड़ा अभी जारी नहीं हुआ है. राहत कार्य पूरी रात जारी रहे. स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे. कई यात्रियों की पहचान आग की वजह से मुश्किल बताई जा रही है. हादसे के बाद भारतीय दूतावास एक्टिव हो गया है और उसने 24×7 कंट्रोल रूम बनाया है. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जो इस प्रकार है- 8002440003.

कोई टिप्पणी नहीं: