पटना : बिहार चुनाव में करारी हार के बाद आज मंथन करेंगे तेजस्वी, बुलाई विधायकों की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 17 नवंबर 2025

पटना : बिहार चुनाव में करारी हार के बाद आज मंथन करेंगे तेजस्वी, बुलाई विधायकों की बैठक

tejaswi-elected-keader-rjd
पटना (रजनीश के झा)। बिहार की राजनीति में चुनाव परिणाम के बाद एक खेमा जहां सरकार गठन में जुटा है। तो दूसरी ओर महागठबंधन खेमा करारी हार के बाद एक नए संकट से जूझ रहा है। सर्वाधिक संकट फिलहाल राष्ट्रीय जनता दल के सामने हैं। बहुमत मिलने के बाद एनडीए के घटक दल विधायक दल का नेता चुनने की कवायद में जुट गए हैं तो दूसरी तरफ राजद नेता तेजस्वी यादव पारिवारिक कलह के बीच सोमवार को पार्टी नेताओं के साथ हार की समीक्षा करने वाले हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को पार्टी के विधायकों और हारे हुए प्रत्याशियों की अहम बैठक पटना में बुलाई है। तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर आयोजित बैठक में राजद के प्रत्याशी और निर्वाचित विधायक शामिल होंगे। बैठक में चुनाव परिणामों तथा संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। यहां बता दें कि बिहार की 243 सीटों में से सबसे ज्यादा 89 सीटें भाजपा ने जीती हैं। जनता दल यूनाइटेड को 85 सीटें मिली हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: