दरभंगा (रजनीश के झा)। कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथेमेटिक्स-2025 तथा सर सी.वी. रमन टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस-2026 का सफल आयोजन किया गया। कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। परीक्षा चार शिफ्टों में आयोजित की गई जिसमें कुल उपस्थिति उत्साहजनक रही। कॉलेज के प्राचार्य Prof (Dr.) Sandeep Tiwari ने कहा कि यह प्रतियोगिता क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और गणित एवं विज्ञान के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने परीक्षा में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं आयोजकों को बधाई दी और भविष्य में ऐसे और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. दीप्ति भारती ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का उत्साह यह दर्शाता है कि वे विज्ञान एवं गणित के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए गंभीर और तैयार हैं। डॉ. भारती ने संकाय सदस्यों, तकनीकी टीम और स्वयंसेवकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगामी समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
सोमवार, 1 दिसंबर 2025
दरभंगा : डीसीई में रामानुजन एवं रमन टैलेंट सर्च परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न
Tags
# दरभंगा
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें