मधुबनी : 53वां जिला स्थापना दिवस सह मधुबनी महोत्सव का हुआ आगाज, दरभंगा आयुक्त रहे मौजूद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 दिसंबर 2025

मधुबनी : 53वां जिला स्थापना दिवस सह मधुबनी महोत्सव का हुआ आगाज, दरभंगा आयुक्त रहे मौजूद

  • दरभंगा प्रमंडल आयुक्त कौशल किशोर ने वॉटसन स्कूल परिसर स्थित मुख्य समारोह स्थल पर केक काटकर एवं फीता काटकर तथा गुब्बारा गुच्छ उड़ाकर समारोह के कार्यक्रम का किया आगाज।
  • विकास मेला में विभिन्न विभागों ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं सहित विकास कार्यो को किया  प्रदर्शित

Madhubani-foundation-day
मधुबनी,1 दिसंबर (रजनीश के झा)। 53वां जिला स्थापना दिवस सह मधुबनी महोत्सव के अवसर पर  कार्यक्रमों की धूम रही। उप विकास आयुक्त, सुमन प्रसाद के नेतृत्व में वॉटसन स्कूल मैदान से प्रभातफेरी निकाली गई,जो थाना चौक,स्टेशन होते हुए वापस नगर भवन में आकर समाप्त हुई। ढोल नगाड़ों की थाप पर स्वच्छ मधुबनी, स्वस्थ मधुबनी, सुंदर मधुबनी के नारों से सुबह-सुबह पूरा मधुबनी शहर गुंज उठा। बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा था। लोग सुबह-सुबह अपने घरों की छतों से प्रतिभागियों का हौसला आफजाई करते दिखे। प्रभातफेरी कार्यक्रम के उपरांत  महापुरुषों की मूर्तियों पर  माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित हुई। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित बापू की प्रतिमा, थाना चौक स्थित महान कवि कोकिल विधापति जी की प्रतिमा एवं समाहरणालय के सामने स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर उपविकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मधुबनी, कोषागार पदाधिकारी, उप निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित तमाम वरीय अधिकारियों ,समाजसेवियों आदि ने माल्यार्पण किया।


Madhubani-foundation-day
आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा  श्री कौशल किशोर,पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार सहित वरीय अधिकारियों ने मुख्य समारोह स्थल पर केक काटकर एवं गुब्बारा गुच्छ उड़ाकर समारोह के कार्यक्रम का शानदार शुभारंभ किया। वॉटसन स्कूल के प्रांगण में आयोजित जिला स्थापना दिवस के मुख्य समारोह के लिए भव्य पंडाल का निर्माण किया गया और विभिन्न 21 विभागों के कुल 28 स्टॉल लगाए गए। विकास मेला में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं सहित विकास कार्यो को प्रदर्शित किया गया। समेकित बाल विकास सेवा विभाग के स्टॉल पर आयुक्त द्वारा बच्चों को अन्नप्रासन एवं गोदभराई कार्यक्रम कराया गया। आपदा प्रबंधन विभाग के स्टॉल पर एसडीआरएफ की टीम ने मॉक ड्रील द्वारा विभिन्न आपदाओं से बचाव की  जानकारी दी गई, वही काफी संख्या में आपदा से बचाव से संबधित पुस्तकें, फोल्डर,पम्पलेट आदि का वितरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अपनी कला से सभी को  प्रभावित किया। इसके अतिरिक्त  लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, जिला आपूर्ति कार्यालय, जिला कल्याण कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, जिला आपदा प्रबंधन कोषांग,  सामाजिक सुरक्षा कोषांग, विद्युत विभाग, गव्य विकास, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, साक्षरता अभियान, जिला पंचायत शाखा, जिला योजना शाखा, सहकारिता, उद्यान एवं कृषि विभाग के स्टाल शामिल हैं। साथ सैंड आर्टिस्ट  मधुरेंद्र द्वारा "स्वच्छ मधुबनी, स्वस्थ मधुबनी" के बनायी गयी सैंड आर्ट की आयुक्त द्वारा काफी प्रशंसा की गयी। इन सभी स्टॉलों का आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल दरभंगा श्री कौशल किशोर द्वारा बारी-बारी से निरीक्षण किया गया और उपलब्धियों की जानकारी ली गई। तत्पश्चात आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा, कौशल किशोर  ने  अपने संबोधन में  समस्त जिलावासियों को जिला स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मधुबनी निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। मधुबनी कला, संस्कृति के क्षेत्र में प्राचीन समय से ही काफी समृद्ध है। इसके साथ ही गायन-वादन, मधुबनी चित्रकला एवं शिक्षा के क्षेत्र में देश-विदेश में विख्यात है। जिला के सभी क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हो रहा है। जिले में पूर्व में इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण हो चुका है तथा  मेडिकल कॉलेज सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों का निर्माण हो रहा है। सभी जिलावासी एवं जिला प्रशासन के बेहतर समन्यवय से निश्चित रूप से मधुबनी जिला विकास के ऊंचाई तक अवश्य पहुँचेगा। तत्पश्चात दिन के कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए हुए बच्चों ने भी अपनी कला का परिचय देते हुए दर्शकों को अपनी प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया। उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक, योगेन्द्र कुमार,डीडीसी सुमन प्रसाद ,अपर समाहर्ता आपदा, संतोष कुमार,नगर आयुक्त, उमेश कुमार भारती, एडीएम लोक शिकायत, राजेश कुमार, एसडीओ, चंदन कुमार झा,डीपीआरओ परिमल कुमार, डीपीओ, आईसीडीएस, ललिता कुमारी सहित सभी अधिकारी एवम काफी संख्या में बच्चे, पुरुष-महिलाएं एवं आमजन उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: