मुंबई : निकिता रावल का सुकूनभरा क्रिसमस मूड - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 28 दिसंबर 2025

मुंबई : निकिता रावल का सुकूनभरा क्रिसमस मूड

Nikita-rawal-christmas
मुंबई (अनिल बेदाग): इस क्रिसमस, अभिनेत्री निकिता रावल ने साबित कर दिया कि उत्सव की असली चमक दिखावे में नहीं, बल्कि शांति और संतोष में छिपी होती है। उन्होंने बिना किसी शोर-शराबे के, बेहद निजी और सुकूनभरे अंदाज़ में त्योहार मनाया। नरम रोशनी, हल्का संगीत और सहज मुस्कान—यही था निकिता का क्रिसमस। उनके जश्न की सबसे बड़ी खूबसूरती उसकी सच्चाई थी, जिसने हर पल को यादगार बना दिया। उनका यह सादा लेकिन प्यारा अंदाज़ फैंस के लिए भी एक खूबसूरत संदेश लेकर आया—कि खुशी पाने के लिए हमेशा बड़े इंतज़ामों की ज़रूरत नहीं होती।

कोई टिप्पणी नहीं: