सीहोर : बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने सतीश शर्मा को प्रदान की एचडी की उपाधि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 2 दिसंबर 2025

सीहोर : बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने सतीश शर्मा को प्रदान की एचडी की उपाधि

Phd-sehore
सीहोर, 02 दिसंबर, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने सतीश शर्मा को "स्वातंत्र्योत्तर हिंदी काव्य में प्रमुख जैन संत कवियों का योगदान" विषय पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। सतीश शर्मा ने अपना शोध कार्य डॉ गणेश लाल जैन वरिष्ठ प्राध्यापक प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सीहोर के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया। डॉ सतीश शर्मा की इस उपलब्धि पर सीहोर विधायक श्री सुदेश राय, महाविद्यालय जनभागीदारी एवं भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुदीप प्रजापति, समाजसेवी श्री सन्नी महाजन, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रोहिताश्व कुमार शर्मा, डॉ राजकुमारी शर्मा सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, स्टाफ, करंजखेड़ा परिवार एवं मित्रों ने ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: