- सीहोर के देवेन्द्र ने पांच विकेट, निर्मल ने 52 रन और दीपेश सेन ने खेली 48 रन की विस्फोटक पारी
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि मंगलवार को पहले बल्लेबाजी करने उतरी भोपाल की अंकुर अकादमी की पूरी टीम 114 रन पर सिमटी गई। सीहोर अंडर-18 टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज देवेन्द्र ने पांच विकेट, कप्तान नवनीत सोनी, सक्षम, फरहान, राजा, दीपेश सेन ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीहोर की टीम ने दीपेश सेन की 48 रन, निर्मल की 52 रन की विस्फोटक पारियों की मदद से आठ विकेट से यह मैच जीता। सीहोर-अंडर-18 की टीम शुरू से ही खेल के हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करती नजर आई। शुरू में सीहोर टीम के कप्तान नवनीत सोनी ने गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को सफलता दिलाई थी, इसके पश्चात देवेन्द्र ने अपनी स्पिन गेंदबाजी के बल पर पांच विकेट हासिल किए। इसके अलावा लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम के दीपेश सेन और निर्मल ने भी विस्फोटक बल्लेबाजी की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें