मुंबई : पर्दे पर फिर गूँजेगा वी. शांताराम का स्वर्णिम युग, सिद्धांत चतुर्वेदी बनेंगे वी. शांताराम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 दिसंबर 2025

मुंबई : पर्दे पर फिर गूँजेगा वी. शांताराम का स्वर्णिम युग, सिद्धांत चतुर्वेदी बनेंगे वी. शांताराम

V-shantaram
मुंबई (अनिल बेदाग) : भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक महत्त्वपूर्ण अध्याय फिर जीवित होने जा रहा है। बहुचर्चित निर्देशक व दूरदर्शी फिल्मकार वी. शांताराम के जीवन पर आधारित भव्य बायोपिक की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी उनके किरदार को पर्दे पर जीवंत करेंगे। मेकर्स द्वारा जारी पहले पोस्टर ने दर्शकों के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा कि वी. शांताराम की भूमिका निभाना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है और यह अनुभव उन्हें भीतर तक बदल गया है। निर्देशक अभिजीत शिरीष देशपांडे के अनुसार, शांताराम साहब की प्रयोगधर्मी सोच और सिनेमा के प्रति जुनून ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की बुनियाद को आकार दिया। निर्माता सुभाष काले और सरिता अश्विन वर्दे का मानना है कि यह फिल्म शांताराम की विरासत को नए दौर तक पहुँचाने का ईमानदार प्रयास है, और सिद्धांत चतुर्वेदी इसके लिए सबसे उपयुक्त चेहरा हैं। राजकमल एंटरटेनमेंट, कैमरा टेक फिल्म्स और रोअरिंग रिवर्स प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित ‘वी. शांताराम’ मूक फिल्मों से रंगीन युग तक की उनकी असाधारण यात्रा को प्रस्तुत करेगी — जहाँ एक कलाकार की नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की आत्मा की कहानी दर्ज है।

कोई टिप्पणी नहीं: