मुंबई : “बॉर्न रिच”-गुरदीप मेहंदी और रैपर रागा का देसी हिप-हॉप धमाका - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 दिसंबर 2025

मुंबई : “बॉर्न रिच”-गुरदीप मेहंदी और रैपर रागा का देसी हिप-हॉप धमाका

Bon-rich-gurdip-hip-hop
मुंबई (अनिल बेदाग) : पंजाबी संगीत जगत की लोकप्रिय आवाज़ गुरदीप मेहंदी ने अपने नए धमाकेदार सिंगल “बॉर्न रिच” के साथ हिप-हॉप की दुनिया में शानदार एंट्री कर ली है। यह ट्रैक गुरदीप के अब तक के संगीत ग्राफ में सबसे बड़ा स्टाइल ट्रांज़िशन दर्शाता है और फैन्स को बिल्कुल नए अवतार — गुरदीप 2.0 — से मिलवाता है। देसी हिप-हॉप में इस दमदार डेब्यू को और भी खास बनाता है रैपर रागा का पावर-पैक्ड फीचर। “बॉर्न रिच” उन सभी सपने देखने वालों और मेहनती युवाओं का गान है जो अपने दम पर पहचान और विरासत बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक की धड़कती बीट्स, ताक़तवर लिरिक्स और हाई-एनर्जी वाइब इसे तुरंत कनेक्ट करने वाला बनाती है। गुरदीप मेहंदी के शब्दों में, “‘बॉर्न रिच’ सिर्फ म्यूज़िक नहीं, एक स्टेटमेंट है। यह हर उस इंसान के लिए है जो साबित कर रहा है कि सफलता विरासत में नहीं, मेहनत से मिलती है।” रैपर रागा ने भी इस सहयोग को “कल्चर के नाम समर्पित ट्रैक” बताया। “बॉर्न रिच” अब सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है, जबकि इसका ऑफिशियल म्यूज़िक वीडियो सारेगामा के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: