वाराणसी : मतदाता सूची का शुद्धिकरण ही मजबूत लोकतंत्र की नींव : सी.आर. पाटिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 16 दिसंबर 2025

वाराणसी : मतदाता सूची का शुद्धिकरण ही मजबूत लोकतंत्र की नींव : सी.आर. पाटिल

Voter-list-varanasi
वाराणसी (सुरेश गांधी). लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने और 2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में मतदाता सूची का शुद्धिकरण एक अनिवार्य कदम है। यह संदेश केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने दिया। अवसर था भाजपा वाराणसी जिला एवं महानगर द्वारा केंटोमेंट स्थित होटल डी-पेरिस में आयोजित बूथ सशक्तिकरण स्नेह मिलन सम्मेलन का। सम्मेलन में वाराणसी लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभाओं से जुड़े दो हजार से अधिक बूथ अध्यक्ष और शक्तिकेंद्र प्रमुख शामिल हुए। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में जिन बूथों पर 70 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज हुआ, ऐसे 116 बूथ अध्यक्षों को अंगवस्त्रम व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि कमजोर बूथों को मजबूत करना संगठन की प्राथमिकता रही है। जिन बूथ अध्यक्षों ने कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में मेहनत कर मतदान बढ़ाया, उनका सम्मान संगठन की कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और काशीवासियों के बीच आत्मीय संबंध ने काशी के कायाकल्प को संभव बनाया है। बीते एक दशक में काशी का विकास देश के लिए उदाहरण बन चुका है।


एस.आई.आर. पर विपक्ष का भ्रमजाल

देश के 12 राज्यों में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) पर बोलते हुए सी.आर. पाटिल ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण लोकतांत्रिक जनजागरण का अभियान है। मतदाता सूची के शुद्धिकरण से न केवल लोकतंत्र मजबूत होगा, बल्कि राष्ट्र निर्माण को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में विपक्ष ैप्एसआअर्आर से घबराया हुआ है, क्योंकि फर्जी वोटरों के नाम हटने का डर है। एसआईआर प्रक्रिया लोकतंत्र को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने का माध्यम है।


बूथ अध्यक्षों की भूमिका निर्णायक : सुनील बंसल

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने बूथ अध्यक्षों से बूथ कमेटियों के विस्तार का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नए-नए लोगों को जोड़कर मजबूत टीम तैयार करें, यही टीम आने वाले चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाएगी। उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुनने और फॉर्म-6 के माध्यम से 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी पात्र युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने पर जोर दिया। एसआईआर अभियान पर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि शहरी मतदाता का नाम जुड़ने से उसकी ग्रामीण संपत्ति पर कोई असर नहीं पड़ता। यह केवल मतदान से जुड़ी प्रक्रिया है। बूथ अध्यक्षों की जिम्मेदारी है कि वे हर मतदाता को एसआईआर की वास्तविकता समझाएं और भ्रमजाल को तोड़ें। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में अब तक लगभग 50 लाख बोगस नाम मतदाता सूची से हटाए जा चुके हैं।


संगठनात्मक एकजुटता का संदेश

कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने स्वागत भाषण दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने किया। संचालन महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने किया। मंच पर केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल, सुनील बंसल सहित कई जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र, दयालु, शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महापौर अशोक कुमार तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, जिला एवं महानगर प्रभारी एमएलसी अरुण पाठक, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष  प्रदीप अग्रहरि, एमएलसी अश्विनी त्यागी, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, एमएलसी धर्मेंद्र राय, पूर्व महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, विधायक प्रतिनिधि अदिती पटेल के अलावा पूर्व महापौर मृदुला जायसवाल, डॉ वीणा पा़ंडेय, रामगोपाल मोहले, सुभाष चंद्र गुप्त, नवेंदु उपाध्याय,  क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, जेपी दूबे, अशोक पटेल, आलोक श्रीवास्तव, चंद्रशेखर उपाध्याय, संदीप केशरी, अशोक जाटव, इं अशोक यादव, नीरज जायसवाल, नम्रता चौरसिया, कुसुम पटेल, रचना अग्रवाल, साधना वेदांति, गीता शास्त्री,  शिवशरण पाठक, अजय सिंह, सुधीर मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा, मधुप सिंह, अनुपम गुप्ता,  गणपति यादव, सुशील गुप्ता, रंणजय सिंह, मनोज भारद्वाज, कुशाग्र श्रीवास्तव, रजत जायसवाल, हरि केशरी,  प्रमिल पांडेय,  सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कुल मिलाकर यह सम्मेलन केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने, मतदाता सूची के शुद्धिकरण और बूथ स्तर पर संगठन को और सशक्त करने का संकल्प बनकर उभरा। यही संकल्प 2047 के विकसित भारत की मजबूत बुनियाद बनेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: