- आशीष गहलोत ने जारी किया बयान, कहा- प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम बिक रहा खतरनाक माँझा
उन्होंने कहा कि शासन द्वारा चीनी माँझे पर प्रतिबंध लगाया गया है, इसके बावजूद शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में इसकी खुलेआम बिक्री हो रही है। प्रतिबंधित सामग्री बेचने वाले दुकानदारों पर न तो जप्ती की जा रही है और न ही कोई ठोस दंडात्मक कार्रवाई, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। आशीष गहलोत ने कलेक्टर से मांग की है कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चीनी माँझे की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर तत्काल कड़ाई से रोक लगाई जाए, दोषी दुकानदारों के विरुद्ध जप्ती एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाए तथा पुलिस-प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर जन-जागरूकता बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन को सार्वजनिक सुरक्षा के हित में तुरंत प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें