गाने को लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि “‘राजा अपना जिला के’ एक ऐसा गाना है, जो हर भोजपुरी प्रेमी के दिल से जुड़ता है। इसमें अपने जिले, अपनी पहचान और अपने स्वाभिमान की बात है। शिवानी सिंह और अपर्णा मलिक के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा। मुझे पूरा भरोसा है कि यह गाना 2026 के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले गानों में शामिल होगा।” वहीं, यशी फिल्म्स के अभय सिन्हा ने गाने की रिलीज पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “भोजपुरी दर्शक अब क्वालिटी और कंटेंट दोनों को महत्व देते हैं। ‘राजा अपना जिला के’ उसी सोच का नतीजा है। कल्लू की लोकप्रियता, दमदार संगीत और देसी थीम इस गाने को खास बनाती है। हमें विश्वास है कि यह सॉन्ग युवाओं के साथ-साथ हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगा।” वैसे भी अगर देखा जाए तो, “राजा अपना जिला के” एक ऐसा भोजपुरी वीडियो सॉन्ग है, जो म्यूजिक, परफॉर्मेंस और देसी गर्व का बेहतरीन संगम पेश करता है। रिलीज के साथ ही गाने को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स यह साबित कर रहा है कि कल्लू और याशी फिल्म्स की यह पेशकश 2026 में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का नया ट्रेंड सेट करने वाली है।
पटना (रजनीश के झा)। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में साल 2026 की जोरदार शुरुआत करते हुए यशी फिल्म्स और कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड ने लेटेस्ट और ट्रेंडिंग वीडियो सॉन्ग “राजा अपना जिला के” रिलीज कर दिया है। इस धमाकेदार गाने को भोजपुरी के लोकप्रिय गायक अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह ने अपनी दमदार आवाज़ से सजाया है। देसी फ्लेवर से भरपूर इस गीत में अभिनेत्री अपर्णा मलिक का अंदाज़ और उनकी शानदार अदाकारी दर्शकों को खासा पसंद आ रही है। यह गाना यशी फिल्म्स और कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। गीत का म्यूजिक एन.के. वर्मा ने दिया है, जो सुनते ही थिरकने पर मजबूर कर देता है, वहीं इसके बोल राहुल राजा ने लिखे हैं, जो ठेठ भोजपुरी मिट्टी की खुशबू लिए हुए हैं। गाने में देसी अंदाज़, जोशीला म्यूजिक और लोकल गर्व की झलक साफ दिखाई देती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें