मधुबनी : जिला भाकपा ने निकाला प्रतिरोध मार्च - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 21 जनवरी 2026

मधुबनी : जिला भाकपा ने निकाला प्रतिरोध मार्च

Cpi-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा)। जहानाबाद छात्रा की हत्या एवं अमानवीय कृत्यों के खिलाफ सीपीआई कार्यालय से मधुबनी शहर के विभिन्न मार्गों होकर थाना चौक,समाहरणालय तक प्रतिरोध मार्च निकला गया । मनोज मिश्रा, राकेश कुमार पांडेय,आनंद कुमार झा , सुर्यनारायण यादव , सुर्यनारायण महतो , सत्यनारायण राय ,लक्ष्मण चौधरी , संतोष झा सहित दर्जनों पार्टी नेतृत्व के साथी प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे थे । दोषियों को फांसी ,पीड़ित परिवार को मुआवजा प्रमुख मांग था । बिहार सरकार के विफल शासकीय व्यवस्था ,प्रशासनिक मनमानी एवं भ्रष्टाचार का परिणाम ही है कि अपराधियों का भय पुलिस प्रशासन से समाप्त हो चुका है ।

कोई टिप्पणी नहीं: