सीहोर। आगामी दिनों में मध्यप्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित होने वाली खेलो एमपी प्रतियोगिता के लिए शहर के चर्च मैदान पर अभ्यास मैचों का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को ट्रायल का आयोजन किया गया था, जिसमें 50 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया, अब अभ्यास प्रशिक्षण के पश्चात जिला स्तरीय टीम का गठन किया जाएगा। इसके लिए जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने समिति का गठन किया है। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांश दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार की शाम को प्रशिक्षण शिविर के साथ अभ्यास मैचों का आयोजन किया गया। पहला मैच सीहोर क्लब और सीहोर बाइज के मध्य खेला गया। जिसमें सीहोर क्लब ने सीहोर बाइज को 2-1 से हराया। इस मैच में पहले हाफ तक सीहोर बाइज 1-0 तक आगे थी, लेकिन मैच समाप्ति से पहले सीहोर क्लब की ओर से रोहित ने लगातार दो गोल कर अपनी टीम को विजय बनाया। इस मैच में सीहोर बाइज की ओर से एक मात्र गोल इदान मिश्रा ने किया। इसके अलावा दूसरा मैच सीहोर ग्रीन और एमजी क्लब के मध्य खेला गया। एमजी क्लब ने कांटे की टक्कर में सीहोर ग्रीन को 1-0 से हराया। इस रोमांचक मैच में एमजी क्लब की ओर से अग्रिम ने एक गोल किया। अभ्यास के अलावा यहां पर आने वाले सभी खिलाड़ियों को आठ टीमों में ग्रुप बनाकर मैच कराए जाऐंगे।
शुक्रवार, 9 जनवरी 2026
सीहोर : खेलो एमपी के लिए चर्च मैदान पर अभ्यास मैच का शुभारंभ
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें