महायज्ञ के मीडिया प्रभारी प्रदीप समाधिया ने बताया कि सहस्त्र चंडी महायज्ञ, जिसमें 108 विप्रजनों ब्राह्मणों/पुरोहितों द्वारा आराधना की जाएगी, एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है। इस प्रकार के बड़े आयोजनों की तैयारी में आमतौर पर कई चरण शामिल होते हैं। जिले के इतिहास में भव्य सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। वहीं इसी दिन हेमाद्री आदि दिव्य अनुष्ठान के पश्चात आदि दिनों में अग्रि स्थापन नित्य हवन पूजन किया जाएगा। यहां पर दस दिनों तक नगर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शहर के सभी क्षेत्रवासी सनातन धर्मप्रेमी बंधुओं को नियमित रूप से भोजन प्रसादी की व्यवस्था की जाएगी।
सीहोर। शहर के प्रसिद्ध करोली वाली माता गंज में आगामी 18 जनवरी से होने वाले दस दिवसीय ऐतिहासिक सहस्त्र चंडी महायज्ञ के लिए यज्ञ शाला का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इसके अलावा यहां पर रंग-बिरंगी रोशनी का इंतजाम संयुक्त मां कालका उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने किया है। स्थल पर पहुंचे कार्यक्रम अध्यक्ष विवेक राठौर, मुख्य यजमान सूत्रधार तरुण राठौर ने यज्ञाचार्य पंडित महादेव शर्मा से चर्चा की। इस मौके पर पंडित शर्मा के मार्गदर्शन में यहां पर हवन सामग्री आदि के लिए स्थान तय किया गया है, इसके अलावा यहां पर देश के कोने-कोने से आने वाले विद्धान विप्रजनों के रहने आदि की व्यवस्था भी की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें