मधुबनी : स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 13 जनवरी 2026

मधुबनी : स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम आयोजित

Vivekanand-jayanti-madhubani
मधुबनी (राजीव कुमार झा)। जिला मुख्यालय के साथ ही सम्पूर्ण जिले भर मे 12 जनवरी 2026 को मेरा यूवा भारत (माई भारत) युवा कार्यक्रम, एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वधान में स्वामी विवेकानन्द जन्म दिवस पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन गाँधी चौक स्थित जिनियस कॉमर्स क्लासेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान संचालक पवन कापड़ी जी ने किया। जिसमें मुख्य अतीथी एम एल सी धनश्याम ठाकुर  एवं पूर्व एम एल सी सुमन महासेठ,  विशिष्ट अतिथि अरविंद सिन्हा ( उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक) और मुख्य वक्ता अरविन्द यादव थे। उक्त कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिता एवं अधिकारीगण का मार्गदर्शन एवं परीक्षा में सफल युवाओं के बीच उपहार वितरण किया गया। जिसमें एम एल सी घनश्याम ठाकुर ने युवाओं को मार्गदर्शन दिया, पूर्व एम एल सी सुमन महासेठ ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के राह पर चलने के लिए प्रेरित किया, तो वही अरविंद यादव ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद का स्मरण कराते हुए उनके द्वारा शिकागो में दिए गए भाषण पर विस्तार से चर्चा किए,  अरविन्द सिन्हा ने युवाओं को एकजुट रहने के लिए आग्रह किया। कार्यक्रम मे पवन कापड़ी, बसंत कुमार, रंजित राम, श्रवण प्रधान, आदर्श, आनन्द , नीरज, इंद्रजीत, सुमन कुमार के साथ ही दर्जनो स्वयंसेवको ने भाग लिए। साथ ही उपस्थित सभी लोगो ने स्वामी विवेकानन्द के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए।

कोई टिप्पणी नहीं: