भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहाकि शहर को सुंदर और स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से पेयजल आदि की समस्या के विषय पर चर्चा भी की। शहर को सुंदर और स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार या पालिका की नहीं, बल्कि हर नागरिक की है; इसमें कूड़ा सही जगह फेंकना, प्लास्टिक का कम उपयोग करना, पौधा रोपण करना और सामुदायिक सफाई अभियानों में हिस्सा लेना जैसे कार्य शामिल हैं, जिससे हमारा शहर साफ, स्वस्थ और सुंदर बन सके। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान वार्ड के पार्षद मुकेश मेवाड़ा, विजेन्द्र परमार, अजय पाल, अर्जुन राठौर, कमलेश राठौर, मांगीलाल मालवीय, प्रदीप गौतम, नरेन्द्र राजपूत, लोकेन्द्र वर्मा के अलावा बड़ी संख्या में पार्षद और क्षेत्रवासी मौजूद थे।
सीहोर। शहर के अनेक वार्डों में नालियों के निर्माण के साथ-साथ सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। गुरुवार को शहर के वार्ड क्रमांक 25 में जल भराव की समस्या को लेकर 11 लाख की लागत से बनाई जाने वाली नाली निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने यहां पर उपस्थित क्षेत्रवासियों से भूमि पूजन कराया। इस मौके पर वार्ड के पार्षद मुकेश मेवाड़ा ने बताया कि वार्ड के अंतर्गत लुनियापुरा चौराहे से आरके पैलेस तक जाने वाले मार्ग पर जल भराव की समस्या को देखते हुए नाली निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वार्ड की सड़कों की समस्या और पेयजल आदि समस्या का आवश्यकता अनुसार समाधान किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें