- मेहंदीपुरा बालाजी की तर्ज पर बनाया जा रहा बस स्टैंड पर हनुमान मंदिर ग्रेनाइट पत्थरों से की जा रही मंदिर की बेजोड़ नक्काशी, निर्माणाधीन मंदिर
- सप्तऋषि के अलावा राम दरबार और भगवान शिव होंगे विराजमान
हिंदू समाज को मजबूत करना
उन्होंने कहा कि हमारे ब्रह्मलीन पिता श्री द्वारा करीब 232 से अधिक मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जा चुका है और हमारे द्वारा भी अब तक 88 से अधिक मंदिरों के जीर्णोद्धार के साथ प्राण-प्रतिष्ठा हो चुकी है और करीब 12 मंदिर निर्माणाधीन है। इन मंदिरों में शहर का हनुमान मंदिर करीब 60 वर्ष पूर्व ब्रह्मलीन सूरदास महाराज मनोहर दास द्वारा निर्मित किया गया था, जो दयनीय स्थिति में था, लेकिन अब राजस्थान से मंगवाए पत्थरों की नक्काशी से मंदिर अपने दिव्य स्वरूप में झलक रहा है। हमारा उद्देश्य हिंदू समाज को मजबूत करना है।
एक ही मंदिर में सप्तऋषियों के अलावा भगवान शंकर और रामदरबार रहेगा विराजमान
संत पंडित कटारे बाबा ने कहाकि मंदिर समिति के अध्यक्ष रुद्रप्रकाश राठौर सहित क्षेत्रवासियों के द्वारा शहर के बस स्टैंड पर बनाए गए करोड़ों के भव्य मंदिर में सप्तऋषियों के अलावा भगवान शंकर, राम दरबार, चार बंदर जो हनुमान जी के स्वरूप में यहां पर विराजमान किए जाऐंगे। 23 जनवरी को ध्वजारोहण किया जाएगा और उसके पश्चात यहां पर आगामी 19 अपै्रल को सात दिवसीय भव्य प्राण-प्रतिष्ठा का दिव्य अनुष्ठान किया जाएगा। इसके पश्चात पूर्ण आहुतियां के बाद ऐतिहासिक भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें