सीहोर : एसपीएल-7 में कृष्णा ब्लास्टर ने काका लायंस को तीन विकेट से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 11 जनवरी 2026

सीहोर : एसपीएल-7 में कृष्णा ब्लास्टर ने काका लायंस को तीन विकेट से हराया

  • वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय ने किया टीम संडे सुकून का सम्मान

Sehore-cricket
सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर क्रिसेंट रेसीडेंसी गु्रप के तत्वाधान में स्व. प्रमोद पटेल की स्मृति में आयोजित एसपीएल-7 में रविवार को दो मैच खेले गए थे। इसमें पहला मैच कृष्णा ब्लास्टर ने काका लायंस को तीन विकेट से और दूसरे मैच में साइबेरियन पैंथर ने क्रिसेंट बारियर्स को आठ रन से हराया। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद वरिष्ठ समाजसेवी ने यहां पर उपस्थिति खिलाड़ियों से भेंट की ओर लंबे समय से समाजसेवा के अलावा जागरूकता अभियान चलाने वाले टीम संडे सुकून के सदस्यों का सम्मान करते हुए कहाकि यह टीम हमारे शहर की शान है, जो बिना स्वार्थ जरूरतमंदों की निरंतर मदद कर रही है। कार्यक्रम के दौरान जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरु वर्मा के अलावा अन्य मौजूद पदाधिकारी थे। मुख्य अतिथि श्री राय की मौजूदगी में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसमें कृष्णा ब्लास्टर टीम के आनर अतुल जैन और कप्तान नरेन्द्र गहलोत, काका लायंस टीम के आनर भारत गुप्ता-कप्तान हेमंत केसरिया, क्रिसेंट वारियर्स टीम के आनर सुरेन्द्र रल्हन-कप्तान जितेन्द्र जायसवाल के अलावा साइबेरियन पेंथर टीम के आनर आशीष गोयल-कप्तान अभिषेक परसाई को शामिल किया गया। प्रतियोगिता के लिए एसोसिएशन के सुरेन्द्र रल्हन, इरफान हुसैन, आशीष गोयल, नवनीत तोमर, अतुल जैन, अनिल राय, मनोज दीक्षित मामा, नागेन्द्र व्यास, कमलेश पारोचे, अतुल कुशवाहा, अतुल त्रिवेदी, आशीष शर्मा, महेन्द्र शर्मा, मदन कुशवाहा, वरुण शर्मा, अभिषेक परसाई और सुनील जलोदिया सहित कई अन्य खिलाड़ी और पदाधिकारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


पहले मैच में कृष्णा ब्लास्टर तीन विकेट से जीता

पहले बल्लेबाजी करने उतरी काका लायंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 137 रन बनाए थे, इसमें वीरु वर्मा-हेमंत केसरिया ने 14-14 रन, नीरज मेहरा, युरेश भारती ने 17-17 बनाए थे। वहीं मयंक जैन ने 50 रन की विस्फोटक पारी खेली। इधर कृष्णा ब्लास्टर की ओर से विशांक शिंदे ने चार विकेट, रौनक-अमित शर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किया। डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी कृष्णा ब्लास्टर ने सात विकेट खोकर 16.1 ओवर में विजय हासिल की। इसमें आदित्य अग्रवाल ने 40 गेंद पर 60 रन और संयोग ने 38 गेंद पर 48 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा काका लायंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए वीरु-आशीष ने दो-दो विकेट, अतुल त्रिवेदी-चेतन मेवाड़ा ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: