विद्यालय भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्तियों, प्रवेश प्रक्रिया, NCC, NSS, तथा स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ,MS office/उन्नति कक्षाएं से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं करियर निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।इस अभियान को सफल बनाने में विभिन्न प्राध्यापकों/कॉलेज चलो अभियान समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अभियान की गतिविधियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म विशेषकर फेसबुक के माध्यम से व्यापक स्तर पर साझा किया गया, जिससे जन-जागरूकता बढ़ी और अभियान को सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ। कॉलेज प्रशासन द्वारा इस सफल अभियान के लिए अभियान समिति, विद्यालय प्रबंधन, सहयोगी समितियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी एवं शैक्षणिक जागरूकता अभियानों को निरंतर जारी रखने की बात कही गई।
सीहोर, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, चंद्रशेखर आज़ाद शासकीय पी.जी. अग्रणी महाविद्यालय, सीहोर द्वारा संचालित “कॉलेज चलो अभियान” का प्रथम चरण डॉ. प्रमिला जैन के नेतृत्व में गठित कॉलेज चलो अभियान समिति द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अभियान 5 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक निरंतर संचालित किया गया। इस एक माह की अवधि में अभियान समिति द्वारा जिले के 25 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों का भ्रमण किया गया, जिसमें कुल 710 विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करना एवं कॉलेज में उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों की जानकारी देना रहा।
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें