- शहर के प्राचीन करोली माता मंदिर में ऐतिहासिक दिव्य अनुष्ठान

सीहोर। शहर के इतिहास में पहली बार प्राचीन करोली माता मंदिर में आगामी 18 जनवरी से 27 जनवरी तक प्रतिदिन सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह है। आयोजन को लेकर एक समिति का गठन किया गया है। जिसमें कार्यक्रम अध्यक्ष विवेक राठौर आदि को शामिल किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रदीप समाधिया ने बताया कि दस दिवसीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ में प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें क्षेत्रवासियों के अलावा यज्ञकर्ता सहित विप्रजन भोजन प्रसादी ग्रहण करेंगे। यज्ञ का शुभारंभ मौनी अमावस से पूर्ण विधि-विधान के साथ किया जाएगा। पहले दिन भव्य कलश यात्रा हेमाद्री दोपहर तीन बजे और 19 जनवरी को अग्रि स्थापना नित्य हवन पूजन सुबह सात बजे से पांच बजे तक जारी रहेगी। यज्ञ आचार्य पंडित महादेव शर्मा के मार्गदर्शन में देश भर से आए 108 विप्रजनों के द्वारा दिव्य अनुष्ठान समापन कराया जाएगा। सहस्त्र चंडी यज्ञ की तैयारियों में मुख्य रूप से भव्य यज्ञशाला का निर्माण, वैदिक विद्वानों का जमावड़ा, दुर्गा सप्तशती के पाठ ब्राह्मणों की व्यवस्था, ध्वजारोहण, पंचांग पूजन, अग्नि प्रज्ज्वलन कन्या पूजन, भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शामिल है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र की शांति, आरोग्य और समृद्धि प्राप्त करना होता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें