- भक्ति से पॉप तक का सफर: अजय बाली ने फिर जीता श्रोताओं का दिल
मां दुर्गा की स्तुति “शेरावाली जगदंबे मां” से लेकर भोले बाबा के भजनों तक, साईं बाबा के भजन से लेकर “मेरे साईं का जलवा” और “श्री हनुमान भजन” जैसे आध्यात्मिक गीतों में अजय बाली ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की है। उनका पंजाबी गीत “इक पिंड दी कुड़ी” भी ब्लॉकबस्टर रहा है, जिसने युवाओं के बीच खास पहचान बनाई। अजय बाली न केवल एक सशक्त सिंगर और म्यूज़िक प्रोड्यूसर हैं, बल्कि एक ज़बरदस्त लाइव परफॉर्मर भी हैं। देश-विदेश में उनके स्टेज शो दर्शकों की जबरदस्त तालियों के बीच यादगार बन जाते हैं। हाल ही में रिलीज हुआ उनका रोमांटिक ट्रैक “तू मोहब्बतों की किताब है” 2026 का एक भावपूर्ण सिंगल है, जिसने अपनी मधुर धुन और दिल छू लेने वाले बोलों से श्रोताओं को प्रभावित किया। वहीं “सफ़र ये सफ़र” भी युवाओं के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। उनके गानों की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे एप्पल म्यूजिक, जिओ सावन और यू ट्यूब जैसे प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड कर रहे हैं। भक्ति, रोमांस और पॉप का यह अनोखा संगम अजय बाली को एक बहुआयामी कलाकार बनाता है। “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ” के जरिए उन्होंने महाशिवरात्रि पर भक्तों को एक संगीतमय श्रद्धांजलि दी है, जो लंबे समय तक गूंजती रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें