पटना : अक्षरा सिंह वरुण शर्मा का होली धमाका, “होली पे चले गोली” ने रिलीज होते ही मचाई धूम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

पटना : अक्षरा सिंह वरुण शर्मा का होली धमाका, “होली पे चले गोली” ने रिलीज होते ही मचाई धूम

Akshara-singh-holi-dhamaka
पटना (रजनीश के झा)। होली के रंगों और जोश से भरपूर नया गीत “होली पे चले गोली” रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। भोजपुरी और मनोरंजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह और फुकरे फेम बॉलीवुड अभिनेता वरुण शर्मा की जोड़ी ने इस होली विशेष गीत में जबरदस्त ऊर्जा और मस्ती का रंग भर दिया है। रिलीज के साथ ही यह गीत दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गया। यह गीत बिलीव म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। रिलीज के कुछ ही समय में इसे पाँच लाख से अधिक दर्शकों ने देख लिया, जो इसकी लोकप्रियता का स्पष्ट संकेत है। गीत में रंग, उत्सव और धमाकेदार संगीत का ऐसा संगम है, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो में अक्षरा सिंह और वरुण शर्मा की शरारत भरी होली और दमदार नृत्य प्रस्तुति खास आकर्षण बनी हुई है। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर भी गीत की जमकर चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि इस गाने का संगीत विक्रम मॉन्ट्रोस ने तैयार किया है, जबकि इसे अभि दत्त, दीपाली साथे और विक्रम मॉन्ट्रोस ने स्वर दिया है। अज़ीम शिराज़ी के लिखे बोल और ऊर्जावान संगीत संयोजन ने इस गीत को इस वर्ष के होली उत्सव का प्रमुख आकर्षण बना दिया है। इस गाने के निर्माण वर्षा कुकरेजा और सूरज सिंह ने किया है, सह-निर्माता मिखिल चंदिरमानी हैं, कार्यकारी निर्माता जहान बत्रा, लेखा प्रमुख समीर उत्तेकर तथा लॉजिस्टिक्स सहयोगी प्रफुल ठवाले हैं।


गाने के रिलीज को लेकर अक्षरा सिंह बेहद उत्साहित नजर आई और उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम के जरिये गाने को लेकर अपनी प्रतिकिया भी दी। गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने उत्साह जताते हुए कहा कि इस साल की होली का सबसे बड़ा धमाका दर्शकों के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि इस गीत में रंगों की मस्ती, दमदार अंदाज़ और जबरदस्त ऊर्जा का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। उनके अनुसार इस बार होली का जश्न और भी जोरदार होने वाला है, जहां संगीत की ताकतवर धुनों के साथ भरपूर उत्साह और मनोरंजन का माहौल बनेगा। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे इस खास होली धमाके का इंतजार करें और इसे मिस न करें। अक्षरा सिंह के पीआरओ रंजन सिन्हा ने कहा कि यह गीत होली के अवसर पर अक्षरा सिंह के चाहने वालों के लिए एक खास उपहार की तरह है। उन्होंने बताया कि इस गाने में रंग, उत्साह और मनोरंजन का शानदार मेल है, जिसे खास तौर पर दर्शकों को त्योहार की खुशी दोगुनी करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। रंजन सिन्हा के अनुसार यह गीत न सिर्फ होली के जश्न को और यादगार बनाएगा, बल्कि अक्षरा के प्रशंसकों को उनकी ऊर्जा और अंदाज़ का एक नया रंग भी देखने को मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: