मधुबनी : श्री सीताराम हवनात्मक महायज्ञ सह श्री राम चरित मानस कथा की तैयारी अंतिम चरण में। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

मधुबनी : श्री सीताराम हवनात्मक महायज्ञ सह श्री राम चरित मानस कथा की तैयारी अंतिम चरण में।

  • 23 फरवरी से लेकर 03 मार्च तक चलेगा महायज्ञ 

Sitaram-hawan-yagya-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा)। विश्व कल्याणार्थ हेतु प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तिलक चौक स्थित श्री गोकुल वली मंदिर प्रांगण में दिंनाक 23 फरवरी से लेकर 03 मार्च तक भव्य श्री राम कथा का धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के महंत बाबा विमल शरण महराज जी ने बताया कि मंदिर प्रागंण में विविध कार्यक्रम सुबह में यज्ञशाला पर साधु- संतों द्वारा वैदिक मंत्रों चार, पूजा अर्चना, हवन और दोपहर 03 बजे से श्री अयोध्या धाम निवासी परम पूज्य संत शिरोमणि श्री राम कथा के प्रखर वक्ता श्री राम जी दासजी महराज के मुखारविंद से राम कथा और रात्रि में  आरती, प्रसाद वितरण  और महा भंडारा का आयोजन दस दिनों तक चलता रहेगा। भाजपा नेता सह मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना ने बताया कि दिंनाक 23 फरवरी को सुबह 09 बजे गोकुल वली मंदिर प्रागंण से विशाल कलश शोभा यात्रा ( पीतल में) निकाली जाएगी जो गंगासागर तालाब में जलभर शहर के विभिन्न मार्गों होते हुए मंदिर प्रागंण पहुंचेगी और विधिवत् रूप से श्री सीताराम हवनात्मक महायज्ञ सह श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर प्रचार- प्रसार गाड़ी से, बैनर, तोरण द्वार, पर्चा, लाउडस्पीकर आदि से किया जा रहा है। आप सभी सनातनी भाइयो, माँ- बहनों से आग्रह है कि इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें। 


कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष बिष्णु राउत, संयोजक साकेत महासेठ, उपाध्यक्ष मदन कुमार पिन्टू, सचिव अवध किशोरी शरण आजाद, कोषाध्यक्ष प्रभात रंजन राउत, व्यवस्थापक प्रमुख लक्षमण राउत, मिडिया प्रमुख मनोज मुन्ना, यज्ञ सरक्षंक पंडित राज किशोरी शरण, विशिष्ट अतिथि राम लखन दास जी महाराज, पुजारी अमिताचाय् वृन्दावन, उमाकांत शरण, मनीष भारद्वाज, करूणेश चन्द्र ठाकुर, गुरूदेव ठाकुर, शिव कुमार प्रधान, सुरेन्द्र कसेरा, धीरेन्द्र झा, अरविंद यादव, आदित्य सिंह, महेश सिंह, विदेश चौधरी, विनोद प्रसाद, राजु कुमार राज, मदन श्री वास्तव, दयानंद झा, उदय जयसवाल, चन्द्र शेखर कारक, गुरू जी सहित अन्य समाजसेवी, साधु- संत और माँ बहनें लगे हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: