जौनपुर : आम जनता पार्टी सोशलिस्ट का जिला कार्यकर्ता महासम्मेलन सम्पन्न - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

जौनपुर : आम जनता पार्टी सोशलिस्ट का जिला कार्यकर्ता महासम्मेलन सम्पन्न

  • विधानसभा चुनाव में सैकड़ों सीटों पर लड़ने का ऐलान

Am-janta-party-jaunpur
जौनपुर (शीबू खान)। जनपद जौनपुर के हौज स्थित शहीदी धरती पर ट्रामा सेंटर मैदान में आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के तत्वावधान में जिला कार्यकर्ता महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले की सभी विधानसभाओं से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जोगिंदर सिंह चौहान ने की। 


महासम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि मजदूरों, किसानों, गरीबों, अति दलितों, दलितों, पिछड़ों और शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं को संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सैकड़ों सीटों पर पार्टी प्रत्याशी उतारने का ऐलान करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश चौहान ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए पृथ्वीराज चौहान के संघर्ष का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सत्ता में भागीदारी के बिना समाज की आवाज दबाई जाती है, इसलिए संगठित होकर राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी होगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी का मिशन जौनपुर से प्रारंभ हो चुका है और शीघ्र ही उत्तर प्रदेश के साथ अन्य राज्यों में भी संगठन विस्तार किया जाएगा। उन्होंने महाराष्ट्र में भी संगठन निर्माण की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की अपील की। वहीं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एडवोकेट ओमकार चौहान ने भारतीय लोकतंत्र और संविधान की चर्चा करते हुए भीमराव आंबेडकर के संदेश — "शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो" — को दोहराया और कार्यकर्ताओं से सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। महासम्मेलन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन विस्तार का संकल्प लिया गया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम अवध चौहान राष्ट्रीय सचिव विशिष्ट अतिथि, दारा चौहान विशिष्ट अतिथि, मुद्रिका चौहान राष्ट्रीय सचिव, नंदलाल चौहान राष्ट्रीय सलाहकार, प्रदेश सचिव प्रवीण कुमार सिंह, प्रेमचंद्र चौहान प्रदेश प्रवक्ता, रामदयाल चौहान प्रदेश सचिव, टिल्लू चौहान प्रदेश प्रचार मंत्री, उपेन्द्र चौहान बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज चौहान, संतराम चौहान, चन्द्रभूषन चौहान, सुभाष सरोज, शुभम यादव, छोटेलाल, अमेरिकन चौहान, अनिल चौहान, उपेन्द्र चौहान जौनपुर, सुशील मास्टर, विनोद चौहान, अनूप चौहान, अरविन्द चौहान, दीपक, पवन, प्रेमचंद्र, शामिल रहे। जिलाध्यक्ष सूरज सिंह चौहान ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान कई अन्य दल के लोगों ने पार्टी का दामन थामा है।

कोई टिप्पणी नहीं: