सीहोर : मास्टर नेशनल गेम्स 2026 में सीहोर के आमिर ख़ान का शानदार प्रदर्शन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026

सीहोर : मास्टर नेशनल गेम्स 2026 में सीहोर के आमिर ख़ान का शानदार प्रदर्शन

  • हरियाणा राज्य को दिलाया सिल्वर मेडल

Amir-khan-sehore
सीहोर, 06 फरवरी, आठवीं मास्टर नेशनल गेम्स 2026 के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता में हरियाणा टीम की ओर से खेलते हुए सीहोर जिले के आमिर ख़ान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन महाराष्ट्र के पुणे स्थित अंतरराष्ट्रीय मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 28 जनवरी से 31 जनवरी तक किया गया था, जिसमें देशभर की लगभग 20 टीमों ने भाग लिया। हरियाणा टीम ने आमिर खान के नेतृत्व में कड़े मुकाबलों में केरल एवं तेलंगाना को पराजित कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। आमिर ख़ान अपने सोशल मीडियों पेजेस के माध्यम से भी युवाओं को खेलों के प्रति जागरूकता कर रहे हैं। उनकी खेल के प्रति सक्रियता और हॉकी को निरंतर समर्थन देने के कारण ही उन्हें हरियाणा की राष्ट्रीय हॉकी टीम में शामिल किया गया था। आमिर ख़ान राष्ट्रीय खेल हॉकी को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से प्रेरणादायक (मोटिवेशनल) वीडियो भी अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं, जिससे युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है। आमिर ख़ान की इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, हॉकी कोच श्री रसूल सिद्दीकी एवं टीम मैनेजर अफ़शा अहमद सहित अनेक हस्तियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं: