सीहोर : आज होने वाले ऐतिहासिक नगर सम्मान समारोह को लेकर बाल विहार मैदान पर तैयारियां पूर्ण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026

सीहोर : आज होने वाले ऐतिहासिक नगर सम्मान समारोह को लेकर बाल विहार मैदान पर तैयारियां पूर्ण

  • एक्टर नेहा मेहता और प्रभारी मंत्री के द्वारा किया जाएगा 100 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान
  • नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने क्षेत्र का नाम विश्व पटल पर रोशन

Nagar-samman-sehore
सीहोर। विश्व पटल पर हमारे क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा हमारे क्षेत्र की आन, बान और शान है, जिनके कारण आज हमारे क्षेत्र की उन्नति और प्रगति हो रही है। देश के जन-जन में सनातन धर्म को पहुंचाने वाले पंडित श्री मिश्रा का सम्मान शनिवार की शाम को शहर के बाल विहार मैदान पर नगर रत्न गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर एक्टर नेहा मेहता और प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहेंगे।  यह बात शहर के बाल विहार में तैयारियों की जायजा लेने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहे। बाल विहार मैदान पर भव्य रूप से मंच का निर्माण किया गया है। इस मंच से साहित्य, खेल, समाजसेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, विज्ञान, आईएएस, आईपीएस, स्वच्छता, धर्म आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए कई प्रतिष्ठित आयोजन होते है, 2025-2026 के संदर्भ में प्रमुख सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।


उन्होंने कहाकि शहर की प्रतिभाओ के सम्मानित करना उनके भीतर सकारात्मक प्रेरणा जगाने का उत्कृष्ट प्रयास नगर पालिका का पहला प्रयास है। जब हम किसी व्यक्ति की मेहनत और उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करते हैं तो हम सिर्फ उसका मनोबल नही बढ़ाते, बल्कि शहर के अन्य लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। आज हमारे शहर की प्रतिभाओं ने क्षेत्र का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर रोशन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। किसी भी नगर का विकास सही मायनों में तभी हो सकता है, जब उस नगर की प्रतिभाओं को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाये। प्रतिभाओं के सम्मान से अन्य वर्गों के लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। हमारे यहां पर आध्यतम का क्षेत्र, उद्योग का क्षेत्र, खेल, शिक्षा, सामाजिक गतिविधियों के अलावा अन्य क्षेत्र ऐसे है जिनमें अनेक प्रतिभाओं ने हमारे क्षेत्र का नाम रोशन विश्व पटल पर दर्ज किया है, ऐसी प्रतिभाओं को मंच से सम्मान देने के लिए नगर पालिका के तत्वाधान में सात फरवरी को भव्य रूप से प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इसको लेकर गत दिनों बैठक का आयोजन किया गया था। सम्मान कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सेलिब्रिटी नेहा मेहता के द्वारा किया जाएगा। नेहा मेहता भारतीय अभिनेत्री हैं। यह मुख्यत: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अंजलि मेहता के किरदार के लिए जानी जाती हैं। आगामी सात फरवरी को शहर के बाल विहार मैदान पर शाम को छह बजे भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।  

कोई टिप्पणी नहीं: